फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरी तो कोई इनसे सीखे, यहां के हर घर में पाला जाता है कोबरा सांप

Thu, 20 Dec 2018 08:42 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixabay.com
दुनिया में लोग तरह-तरह के जानवर पालते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में ही एक ऐसी जगह भी है जहां के लोग कोबरा सांप पालते हैं। भारत में धर्म का बड़ा महत्व है और धर्म के चलते ही यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ कुछ जीव-जंतुओं को भी पूजा जाता है, जिनमें से सांप एक है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay.com
भारत में प्राचीन काल से ही सापों की पूजा की जाती है। सांप भगवान शिव का एक रूप माना जाता है लेकिन फिर भी आम तौर पर लोगों को सांप को पालते नहीं हैं। लेकिन यहां के लोग अपने घरों में गाय, भेड़, बकरी, भैंस और कुत्ता नहीं बल्कि जहरीले कोबरा सांप को पालते हैं। यह सुनने में आपको बेहद अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Navrang India
दरअसल, महाराष्ट्र के सोलापुर में एक गांव ऐसा है जहां लोगों की दोस्ती सांपों से है। यहां के हर घर में कम से कम एक कोबरा पाला जाता है। महाराष्ट्र के शेतफल नाम के गांव में सांप ऐसे पाले जाते हैं जैसे कुत्ता या बिल्ली हों।
 

4 of 6
- फोटो : Social Media
हैरत की बात तो यह कि ये सांप लोगों को कोई हानी नहीं पहुंचाते हैं। हर साल इस अनोखे गांव को देखने सैकड़ों लोग जाते हैं। आज तक इस गांव से किसी को सांप के काटने की खबर भी नहीं आई है। शेतफल गांव में सांपों की पूजा की जाती है और यहां सांपों के कई मंदिर भी मौजूद हैं। शेतफल गांव में किसी भी सांप को मारा नहीं जाता। यहां के लोग कहते हैं कि शायद इसीलिए आज तक किसी को यहां सांप ने नहीं काटा। यहां के स्कूल, कॉलेज के अलावा पब्लिक प्लेस पर भी सांप घूमते दिखाई देना बिलकुल आम बात है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
इतना ही नहीं, छोटे बच्चे भी यहां आपको आसानी से सांपों के साथ खेलते नजर आ जाएंगे। शेतफल गांव में मकान पक्का हो या कच्चा, हर घर में यहां सांपों के रहने के लिए जगह बनाई जाती है। यहां अधिकतर घर कच्चे हैं, लेकिन घरों की छत पर छेद में सांपों के बैठने के लिए जगह होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
अगर आप शेतफल जाना चाहते हैं तो रेल से मोडनिम्ब और अष्टि रेलवे स्टेशन शेतफल गांव से सबसे करीब है। इसके अलावा सोलापुर जंक्शन यहां से करीब है। स्टेशन से आप कैब या बस से सांपों के गांव तक पहुंच सकते हैं। लेकिन अगर आप सड़क के रास्ते जाना चाहते हैं तो सोलापुर, पंढरपुर, मंगलवेधे, कुरूदवाडी, बर्शी से आपको शेतफल के लिए आसानी से महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसें मिल जाएंगी। पुणे से शेतफल गांव की दूरी 200 किलोमीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें