दुनिया का सबसे ताकतवर देश इन दिनों चूहों के आतंक से जूझ रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। आपको बात दें कि अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में चूहों का आतंक छाया हुआ है। चूहों को वाशिंगटन की गलियों में घूमते हुए और खाने की तलाश में कूड़ेदान के आसपास मंडराते हुए देखा जाना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
वाशिंगटन डीसी में औसतन हर पांच फीट की दूरी पर एक चूहा दिखाई देता है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि चूहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के लॉन तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : pixabay.com
एक निजी समाचार चैनल के संवादाता ने चूहों को व्हाइट हाउस लॉन में देखा। संवादाता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
4 of 6
- फोटो : File Photo
ये कोई पहली बार नहीं है कि अमेरिका में चूहों का आतंक इस कदर दिख रहा है, इसके पहले भी 2015 में न्यूयॉर्क शहर की भीड़ भरी सड़क पर लोगों ने चूहे को पिज्जा खाते हुए देखा था। उस समय इस घटना पर काफी चर्चा हुई थी। लोगों ने इसे पिज्जा रेट का नाम दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : File Photo
व्हाइट हाउस लॉन में चूहा दिखाई देने की घटना पर लोगों ने सोशल मीडिया साइट पर मीम्स बनाने भी शुरू कर दिए हैं। कुछ लोगों ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि चूहा नौकरी मांगने वाइट हाउस आया या डूबता जहाज देख कर भाग रहा है।
आपको बता दें कि वाशिंगटन डीसी यानि डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलम्बिया का हेल्थ डिपार्टमेंट चूहों से निपटने के लिए काफी बड़ी रकम खर्च करता है। लेकिन इसके बावजूद चूहों की संख्या पर काबू नहीं पाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि चूहों से निपटने के लिए अब अमेरिका को कोई नई रणनीति बनानी पड़ेगी।