फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में बेटी को 24 साल तक तलाशता रहा अभागा बाप, आखिरकार ऐसे पूरी हुई हसरत

Wed, 18 Apr 2018 05:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
father and daughter
चीन में एक पिता ने अपनी खोई हुई बेटी की तलाश में 24 साल गुजार दिए लेकिन कभी हार नहीं मानी। वह हर दिन उसकी तलाश में निकलता था और आखिर में भगवान दोनों की मुलाकात करा देते हैं। शायद इसलिए क्योंकि भगवान इंसानों की मदद के लिए हर जगह नहीं हो सकते इसीलिए उन्होंने मां-बाप को बनाया।   

 
विज्ञापन

2 of 5
daughter
इंडिया टाइम्स डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में एक पिता ने 24 साल पहले गायब हुई अपनी बेटी को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ढूंढ निकाला। यह घटना चीन के सिचहाउन प्रांत की बताई जा रही है। लड़की का पिता यही का रहने वाला है। शख्स का नाम वांग मिंगकिंग है। मिंगकिंग चीन के चेनग्दू सिटी में पहले फल बेचने का काम किया करते थे। बता दें यह घटना जनवरी 1994 की है, जब वह अपने ग्राहकों को फल बेचने में बिजी थे तभी उनकी बेटी वहां से गायब हो गई। वांग ने पुलिस को इसकी रिपोर्ट लिखा दी और वह खुद भी उसकी तलाश में जुट गए लेकिन तब वांग की बेटी नहीं मिली। वांग रोजाना थाने जाते लेकिन वहां से निराश होकर लौटते। जब पुलिस भी वांग की बेटी को तलाशकर हार गई तब भी इस बाप की उम्मीद नहीं टूटी और देखिए इस घटना के 24 साल बाद वांग को अपनी खोई हुई बेटी वापस मिल गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
father driving taxi
इस पूरे घटनाक्रम में वांग को विश्वास था कि एक दिन जरूर उन्हें उनकी बेटी मिल जाएगी। वो कड़ी मेहनत करते रहे। हार न मानते हुए अपनी बेटी को तलाश करके ही दम लिया।अपनी खोई हुई बेटी को तलाश करने के लिए वांग ने अपना प्रोफेशन तक बदल डाला। जी हां, साल 2015 में 'दीदी चुक्सिंग' के साथ उन्होंने बतौर टैक्सी ड्राइवर काम करना शुरू कर दिया था। यह कंपनी चीन की सबसे बड़ी शेयरिंग टैक्सी सर्विस कंपनी है। यह काम वांग ने अपनी बेटी की तलाश को और तेज करने के लिए ही शुरू किया था। इस काम के जरिए वह चीन में कई लोगों से मिले और ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी को तलाश कर ही लिया।

4 of 5
girl pic
वांग ने अपनी कार पर अपनी गायब हुई बेटी से संबंधित एक साइन बोर्ड लगाया हुआ था। इन तीन सालों में वांग ने अपनी टैक्सी में बैठने वाले हजारों यात्रियों से बेटी को ढूंढने में मदद करने का अनुरोध किया था, लेकिन इस पर कुछ न हो सका। मगर वांग की यह मेहनत एक लोकल न्यूज पेपर की नजर में आ गई। उनकी कोशिशों को देख न्यूजपेपर ने वांग की कहानी को प्रमुखता से छापा। यह कहानी लाखों लोगों ने पढ़ी जिसके बाद बाकी मीडिया ने इस कहानी को अहमियत दी। शैनडोंग प्रांत के फॉरेंसिक आर्टिस्ट लिन यूहुई ने दो स्केच तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Father
इस स्केच में उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि वांग की बेटी साल 2017 में कैसी दिखती होगी। फिर इस अभागे बाप ने सोशल मीडिया पर इस स्केच को पोस्ट करना शुरू किया। इसी दौरान जिलिन की रहने वाली कांग यिंग जो की नजर इस पोस्ट पर पड़ी, जिसमें दिखाया गया स्केच बिल्कुल उसके जैसा था। इसके बाद उसने 16 मार्च को वांग से मिलने का फैसला किया। इस मुलाकात के बाद वांग को भी लगा कि यही उसकी बेटी है। परिवार ने एक डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया। इसके बाद जब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आई तो वांग को पता चला कि 24 वर्ष पहले गायब हुई उनकी बेटी कांग यिंग जो ही हैं। जब यह बात दोनों बाप-बेटी को पता चली तो दोनों एकदूजे से लिपटकर खूब रोए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें