दुनियाभर में शादी की रस्में और परंपराएं अलग अलग होती हैं। लेकिन अधिकतर शादियों में दूल्हा- दूल्हन एक दूसरे को अंगूठी या फिर फूलों की वरमाला पहनाकर शादी की रस्मों की शुरुआत करते हैं। लेकिन एक शादी पर दुनिया की नजरे उस वक्त टिक गई जब एक जोड़े ने एक दूसरे को सांप पहनाया।
विज्ञापन
2 of 6
चीन की परंपरा के अनुसार वर वधु पक्ष के लोग स्टेज पर एक दूसरे को नकदी और भेंट देते हैं। इस भेंट को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। लेकिन इस जोड़े को देखने के लिए पूरा शहर ही उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
ऐसा इसलिए क्योंकि ये जोड़ा स्टेज पर फूलों की माला की जगह हाथ में अजगर जैसा विशाल सांप लेकर एक दूसरे की ओर बढ़ रहा था।
4 of 6
देखने वाले लोग हैरत में थे कि आखिर इस शादी में होने क्या वाला है। इससे पहले कहीं भी ऐसी जय माला के बारे में किसी ने नहीं सुना था। दोनों ने ज्यादा देर न करते हुए एक दूसरे के गले में सांप डाल दिया और गले लग गए।
विज्ञापन
5 of 6
नजारा देखने वाला हर शख्स यही सोच रहा था कि ऐसा क्यों किया गया। लेकिन इसके पीछे कारण जोड़े का एनिमल प्रोटेक्टर टीम का सदस्य होना था। दोनों अपनी शादी के माध्यम से सांपों को बचाने का संदेश दे रहे थे।