फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की जगह पहना दी सांपों की माला, फटी रह गई लोगों की आंखें

Tue, 20 Sep 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : shanghaiist.com
दुनियाभर में शादी की रस्में और परंपराएं  अलग अलग होती हैं। लेकिन अधिकतर शादियों में दूल्हा- दूल्हन एक दूसरे को अंगूठी या फिर फूलों की वरमाला पहनाकर शादी की रस्मों की शुरुआत करते हैं। लेकिन एक शादी पर दुनिया की नजरे उस वक्त टिक गई जब एक जोड़े ने एक दूसरे को सांप पहनाया।
विज्ञापन

2 of 6
चीन की परंपरा के अनुसार वर वधु पक्ष के लोग स्टेज पर एक दूसरे को नकदी और भेंट देते हैं। इस भेंट को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। लेकिन इस जोड़े को देखने के लिए पूरा शहर ही उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
ऐसा इसलिए क्योंकि ये जोड़ा स्टेज पर फूलों की माला की जगह हाथ में अजगर जैसा विशाल सांप लेकर एक दूसरे की ओर बढ़ रहा था।

4 of 6
देखने वाले लोग हैरत में थे कि आखिर इस शादी में होने क्या वाला है। इससे पहले कहीं भी ऐसी जय माला के बारे में किसी ने नहीं सुना था। दोनों ने ज्यादा देर न करते हुए एक दूसरे के गले में सांप डाल दिया और गले लग गए।
विज्ञापन

5 of 6
नजारा देखने वाला हर शख्स यही सोच रहा था कि ऐसा क्यों किया गया। लेकिन इसके पीछे कारण जोड़े का एनिमल प्रोटेक्टर टीम का सदस्य होना था। दोनों अपनी शादी के माध्यम से सांपों को बचाने का संदेश दे रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपको बता दें कि चीन में बड़ी संख्या में लोग सांपों को अपना भोजन बनाते हैं। लगातार सांपों की संख्या चीन में कम हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें