इंटरनेट पर कई ऐसे पजल है जो आसानी से सॉल्व हो जाते है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिसमें घंटों माथापच्ची कर लो, समझ में ही नहीं आते। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही किचन और घर की दो फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उस फोटो में एक कुत्ता है और बच्चा है। लोग घंटों इन तस्वीरों में माथा फोड़ रहे हैं लेकिन फिर भी इन दोनों चीजों को नहीं ढूंढ़ पा रहे। एक कोशिश आप भी करके देख लीजिए। आप भले ही बच्चे को खोज लें, लेकिन कुत्ते को तो बिल्कुल भी नहीं खोज पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
कुछ समय पहले एक ऑस्ट्रेलियन कपल ने प्रॉपर्टी लिस्टिंग वेबसाइट पर अपने मेलबर्न वाले घर की फोटो पोस्ट की। जब वे घर की फोटो ले रहे थे, तो उस समय उनका तीन साल का बेटा वहां शरारतें कर रहा था। इस फोटो में उनका नटखट बच्चा कैद है। लेकिन कहां?
आपको अभी तक नहीं दिखा! अगली स्लाइड में जानें जवाब...
विज्ञापन
3 of 5
डाइनिंग टेबल की कुर्सी के पास जरा गौर कीजिए, बच्चे का चेहरा दिखा! चलिए ये वाली पहेली तो सुलझ गई लेकिन शर्त लगा लीजिये अगली फोटो में आप कुत्ते को तो बिल्कुल भी नहीं खोज पाएंगे।
4 of 5
इस फोटो को क्रिस्टिना सुवो ने फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसके कुछ समय बाद ही कई बार ये फोटो शेयर की गई। लोगों को किचन में सब कुछ दिखा, लेकिन डॉगी नहीं दिखा। शायद आप भी डॉगी को नहीं खोज पा रहे हैं। चलिए हम ही आपको बता देते हैं कि वो मासूम डॉगी आपकी नजरों में क्यों नहीं आ रहा है।
जरा अपना ध्यान किचन मैट की तरफ लगाइए, कुछ नजर आ रहा है। जब आप इस फोटो को इनलार्ज करके देखेंगे तो किचन मैट पर फोकस करेंगे तो आपको पैट के कान उठे हुए दिखाई देंगे, जो गहरे बैकग्राउंड में दिख रहा है।