फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आ रहे थे दूल्हे राजा, हो गई ऐसी गलती और मंडप की जगह पहुंच गए जेल

Sat, 12 Aug 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 1
हवा में उड़ना बारातियों को पड़ गया भारी (फाइल फोटो) - फोटो : Virgin Experience Days
बारातियों को ले जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर गलती से उच्च सुरक्षा वाले एक जेल में उतर गया। एक छोटी से कंफ्यूजन के कारण हुई इस भूल ने पांच लोगों को जेल में पहुंचा दिया। हालांकि जब मामला साफ हुआ तो अधिकारियों ने उन्हें रिहा कर दिया।

देखें: शादी के लिए जा रही थी दुल्हन, तभी रास्ते में क्रैश हो गया हेलीकॉप्टर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह अजीबो-गरीब घटना बांग्लादेश के काशिमपुर सेंट्रल जेल में घटी। इस कारण सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति पैदा भी हो गयी क्योंकि यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब इस तरह की खबरें मिल रही हैं कि आतंकी जेल में बंद अपने साथियों को छुड़ाने के लिए हमले की साजिश रच रहे हैं। पायलट को वायुसेना का सेवानिवृत्त अधिकारी बताया जा रहा है।

पढ़ें: 71 साल की पत्नी पर कोई डालने न लगे डोरे इसलिए हर दिन ये काम करता है उसका 16 साल का पति

जेल महानिरीक्षक ब्रिगेडियर जनरल सैयद इफ्तेखार उद्दीन ने कहा, ‘‘यह गलतीवश हुआ लेकिन इस घटना से हमें चिंता हो गयी क्योंकि इस तरह की खुफिया सूचनाएं हैं कि आतंकवादी अपने साथियों को छुड़ाने के लिए जेल पर हमला कर सकते हैं।’’ जेल प्रमुख ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा प्रबंधन ने गलती के लिए माफी मांग ली है और यात्रियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और पास के गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी गयी।

पढ़ें: 12 साल की बच्ची को बनाया रानी, बकरे को बना दिया राजा! ये कैसी प्रथा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें