बाबुल के घर से खुशी-खुशी विदा होने के बाद वह ससुराल पहुंची थी। दुल्हन के परिवारवालों को सुकून इस बात का था कि उनकी बिटिया को अच्छा घरबार मिल गया। अब वह वहां राज करेगी। लेकिन परिवार की ये खुशिया चकनाचूर होते देर न लगी। शादी की पहली रात ही दुल्हन के साथ दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया कि परिवारवालों को जब इसकी खबर लगी तो उनपर कहर टूट पड़ा।
विज्ञापन
2 of 6
bride
परिवारवालों ने ऐसा सोचा भी नहीं था शादी की एक रात बाद उनकी बेटी उन्हें इस हाल में मिलेगी। दरअसल, दुल्हन के परिवारवालों ने दूल्हे पर यह आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीली रॉड से वार किया।
विज्ञापन
3 of 6
wedding
जिसके बाद से दुल्हन को कोई होश नहीं है। नवविवाहिता को गंभीर हालत में गाजियाबाद स्थित मोहननगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो पीड़िता निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। बीती 8 जुलाई को उसका निकाह हुआ था। पीड़िता का निकाह बागपत के सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र में हुआ। पति बागपत में ही टीचर है।
4 of 6
bride
पीड़िता के भाई का कहना है कि उनके यहां शादी के अगले दिन गोद भराई की रस्म होती है। 9 जुलाई को जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो बताया गया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। कमरे में उसकी बहन बेहोशी की हालत में पड़ी थी। जिसके बाद उसने पूछा तो ससुरालवालों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 6
hospital
इसके बाद वह ससुराल वालों के साथ उसे कई हॉस्पिटल में ले गया, लेकिन सभी जगह डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। आखिर में वह अपनी बहन को लेकर गाजियाबाद के बड़े अस्पताल पहुंचा जहां उसे डॉक्टर ने चौंकाने वाली बात बताई। डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन की हालत बेहद गंभीर है। किसी रॉड से चोट के कारण उसकी आंतें कट गई हैं। प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट पहुंची है। इसके कारण उसके गर्भाशय को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
ये सुनकर भाई ने फौरन अपने परिवारवालों को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद पीड़िता के सारे परिवारवाले भी अस्पताल पहुंच गए। अपनी बेटी को ऐसी हालत में देखकर पीड़िता के परिवारवालों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़िता के होश में आने तक अभी बात साफ नहीं हुई है।