फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपत्ति को कचरे में मिला कुछ ऐसा, रातो-रात जिंदगी में आ गया बड़ा बदलाव

Tue, 27 Nov 2018 12:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Garbage
हर किसी की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा मौका जरूर आता है जब उसकी किस्मत पलट जाती है। कई बार राजा रंक बन जाता है तो कई मौकों पर रंक भी राजा बन जाता है। एक ऐसी ही हैरतअंगेज घटना से रू-ब-रू हुए अमेरिका के लुसियाना में रहने वाले एक दंपत्ति। जिनकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वो रातों-रात अमीर लोगों की श्रेणी में आ गए।  
विज्ञापन

2 of 5
jackpot lottery reaction
जी हां, लुसियाना में रहने वाले एक दंपत्ति को घर की सफाई करते समय कागज का एक टुकड़ा मिला। ध्यान से देखा तो यह एक पुरानी लॉटरी मालूम पड़ रही थी। पत्नी ने पति से इसके बारे में पूछा को पति ने मजाक में कह दिया कि जाकर चेक करो। महिला ने भी हल्के मूड के साथ लॉटरी का नंबर चेक कर लिया। चेक करते ही महिला की चीख निकल आई। 
विज्ञापन

3 of 5
Lottery
क्योंकि उस लॉटरी ने 1.8 मिलियन की लॉटरी निकली थी। भारतीय रुपये अनुसार यह राशि 12.8 करोड़ रुपये होती है। पत्नी की चीख सुनते ही पति दौड़ते हुए पहुंचा तो देखा कि पत्नी खुशी के मारे उछल रही थी और उसकी आंखों में आंसू भी थे। इस बात को समझने में देर नहीं लगी कि लॉटरी ने राशि जीती है। फिर भी उसने स्क्रीन पर चेक किया और पाया कि वाकई में लॉटरी ने राशि जीती थी लेकिन तभी पति की निगाह लॉटरी की तारीख पर पड़ी और चेहरे पर फैली हंसी काफूर हो गई।

4 of 5
lottery
पति ने देखा कि लॉटरी की तारीख 6 जून है और इसके नतीजे घोषित हुए भी काफी वक्त हो चुका है। फिर उन्हें याद आया कि लॉटरी का टिकट ढूंढा था लेकिन वो मिला नहीं तो ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया। इस बार लोगों को अपने कमरे की सफाई करते वक्त यह टिकट नाइटस्टैंड के पास मिला था। पत्नी ने बताया कि नाइट स्टैंड के पास नहीं ढूंढा था। खुशी अब चिंता में बदल चुकी थी कि क्या इनाम की राशि मिलेगी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lottery
दंपत्ति ने लॉटरी की वेबसाइट खोली और उसके नियमों को पढ़ा। फिर टेलीफोन के जरिए लॉटरी के दफ्तर में संपर्क साधा। लॉटरी के दफ्तर ने बताया कि इनाम की राशि पर 180 दिनों तक दावा किया जा सकता है। दंपत्ति ने दिनों को गिना तो पता चला कि यह टिकट अपनी दावेदारी खत्म होने के 15 दिन पहले मिला। उनके चेहरों पर फिर से खुशी के आंसू थे, क्योंकि अब वो करोड़पति बन चुके थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें