फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में 65 साल की पत्नी के साथ कुछ ऐसा कर बैठा पति, कोर्ट ने 11 दिन में सुनाई सजा

Tue, 10 Jul 2018 05:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo pic
पत्नी के चरित्र को लेकर जब भी कोई सवाल उठा है पति का हमेशा खून खौला है। गुस्से में आकर पति ने पत्नी को सजा दी है। उस पर अत्याचार किया है लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। 65 वर्ष की पत्नी के चरित्र पर शक हुआ, तो 75 साल के पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बहुत अजीबोगरीब है लेकिन पूरी तरह से सच है। मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का है। उम्र के इस पड़ाव में क्या कोई पति अपनी पत्नी पर शक कर सकता है? हालांकि कहते है कि 'शक का बीज' आदमी से कुछ भी करा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
girl rape
इस मामले में चित्रदुर्ग की जिला अदालत ने रिकॉर्ड सुनवाई कर 11 दिन में ही फैसला सुना दिया। कर्नाटक में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मामले में दोषी को 11 दिन में सजा सुना दी गई हो। अदालत ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है और 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
मिली जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय परमेश्वरस्वामी ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी पुट्टम्मा की 27 जून 2018 को हत्या कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परमेश्वरस्वामी को पत्नी के चरित्र पर शक था। वहीं पुलिस ने हत्या के 6 घंटे बाद ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस ने 2 दिन में ही हत्या के कारणों का भी पता लगा लिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
girl rape
आपको बता दें कि पुलिस को गवाही देने वाला कोई और नहीं बल्कि परमेश्वरस्वामी का बेटा था। इस बीच चित्रदुर्ग के एसपी श्रीनाथ जोशी ने बताया कि कर्नाटक में पहली बार किसी दोषी को अपराध के सिर्फ 11 दिन के अंदर सजा मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें