फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सालों से महिला ने नहीं खोला था अपना मुंह, सर्जरी कर डॉक्टरों ने किया ठीक

Wed, 31 Mar 2021 02:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर काम करने वाली महिला का अनोखा ऑपरेशन हुआ है। दरअसल, इस महिला का मुंह 30 साल से बंद था। इस महिला का मुंह एक गंभीर ऑपरेशन से खोला गया। 30 वर्षीय आस्था मोंगिया नामक इस महिला को डेढ़ महीना पहले सर गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में लाया गया, जहां इनका इलाज हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, ये महिला जन्मजात विकार से पीड़ित थी। उसके जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों तरफ से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ गई थी, जिसके वजह से वो अपना मुंह नहीं खोल पा रहीं थी। इतना ही नहीं आस्था अंगुली से अपनी जीभ को छू तक नहीं सकती थी। इतने दिनों तक ये महिला केवल तरल पदार्थ पर जिंदा थी। मुंह नहीं खोल पाने के कारण उनके दांतों में इंफेक्शन भी हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि आस्था मोंगिया को ये सब परेशानी जन्म से ही थी। सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि उसका पूरा चेहरा ट्यूमर की खून भरी नसों से भरा हुआ था, जिसके कारण कोई भी अस्पताल सर्जरी के लिए तैयार नहीं होते थे। आस्था के परिवार वालों ने उन्हें भारत, यूनाइटेड किंगडम और दुबई के बड़े अस्पतालों में दिखाया था, लेकिन सभी ने सर्जरी से मना कर दिया था।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर राजीव आहूजा ने बताया कि “जब हमने मरीज को देखा, तो परिवार को बताया कि सर्जरी बहुत ही जटिल (रिस्की) है और अत्यधिक रक्तस्राव से ऑपरेशन टेबल पर मौत भी हो सकती है। हमने प्लास्टिक सर्जरी, वैस्कुलर सर्जरी एवं रेडियोलॉजी विभाग की टीम बुलाई और बहुत विचार विमर्श करने के बाद इस जटिल सर्जरी को अंजाम देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑपरेशन के दौरान मरीज का मुंह ढाई सेंटीमीटर खुल चुका था, जबकि एक सामान्य व्यक्ति का मुंह 4 से 6 सेंटीमीटर खुलता है। डॉक्टर राजीव आहूजा ने कहा कि मुंह की फिजियोथेरेपी एवं व्यायाम से उसका मुंह अभी और ज्यादा खुलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें