फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र किनारे दिखी अजीब सी चीज, पहले लगा ज्वालामुखी है, बाद में सामने आई खतरनाक सच्चाई

Wed, 23 Jan 2019 03:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jellyfish - फोटो : EVE DICKINSON
अक्सर लोग छुट्टियां मनाने के लिए समुद्र के किनारे जाया करते हैं, क्योंकि वहां की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। न्यूजीलैंड में भी एक परिवार ऐसे ही ऑकलैंड के वार्कवर्थ में स्थित पाकिरी बीच पर घूमने गया हुआ था, जहां एक अजीब सी चीज देखकर वो चौंक गए। वो अजीब सी चीज किसी शेर के गले के बालों की तरह दिख रही थी और काफी बड़ी भी थी। ऐसी चीज उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी थी।  
विज्ञापन

2 of 6
Jellyfish - फोटो : EVE DICKINSON
ईव और एडम डिकिंसन के दोनों बच्चों ने उस अजीब सी दिखने वाली चीज के साथ फोटो भी खिंचाई, लेकिन तब तक उन्हें पता नहीं था कि वो चीज आखिर क्या है। उन्होंने बताया कि अपने ढेर सारे रंगों की वजह से वो बेहद खूबसूरत लग रही थी, और उसकी बनावट भी काफी सुंदर थी। पहले उनके बच्चों को लगा कि वो चीज कोई ज्वालामुखी है। 
विज्ञापन

3 of 6
Jellyfish - फोटो : EVE DICKINSON
ईव और एडम डिकिंसन को बाद में पता चला कि वो अजीब सी दिखने वाली चीज एक जेलीफिश है, जो समुद्र में पानी के तेज बहाव के साथ किनारे पर आ गई थी। वैसे आमतौर पर जेलीफिश बहुत ही खतरनाक मानी जाती है, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उस जेलीफिश के पास उन्होंने काफी समय बिताया, लेकिन उसने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।    

4 of 6
Jellyfish - फोटो : EVE DICKINSON
उस परिवार ने बताया कि बीच पर चारों ओर काफी सारी जेलीफिश पड़ी हुईं थीं, लेकिन उन्होंने आजतक शेर के बालों जैसी जेलीफिश नहीं देखी थी। वो अविश्वसनीय थी और उसके जैसी बीच पर और कोई भी जेलीफिश नहीं थी। यह घटना पिछले साल सितंबर महीने की है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jellyfish - फोटो : Social media
समुद्री जीव विज्ञान तकनीशियन डायना मैकफर्सन के मुताबिक, शेर के बालों जैसी दिखने वाली जेलीफिश का नाम सियानिया रोसिया है। यह न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली जेलीफिश है। यह ज्यादा जहरीली तो नहीं होती हैं, लेकिन उनके डंक से झटका जरूर लग सकता है। उनके टेंटेकल्स में जहर होता है, जो उनके पास आने पर लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jellyfish - फोटो : Social media
डायना मैकफर्सन ने बताया कि आमतौर पर शेर के बालों जैसी दिखने वाली जेलीफिश गर्मियों के मौसम में ही दिखाई देती हैं, लेकिन सितंबर में उनका दिखाई देना आश्चर्यजनक है। गर्मियों के मौसम में जब फूल खिलने शुरू हो जाते हैं, तब ये जेलीफिश समुद्र के किनारे आ जाती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें