फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Insect DNA in Tea: आपकी चाय में होते हैं कीड़े-मकौड़ों के डीएनए, वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 20 Jun 2022 07:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चाय में होते हैं कीड़े कीड़े-मकौड़ों के डीएनए - फोटो : Pixabay
Insect DNA in Tea: बाजार में पीने के लिए कई सारे गर्म पेय पदार्थ मिलते हैं, लोगों में चाय (Tea) के लिए एक अलग दीवानगी देखी जाती है। पूरे दिन की थकान को गायब करने के लिए गर्मा-गर्म एक कप चाय ही काफी होती है। लेकिन एक रिसर्च में चाय को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चाय में कई कीड़े मकौड़ों के डीएनए (Insect DNA) मिले हैं, चाहे वह डिब्बाबंद चाय हो या फिर टी-बैग।

जर्मनी में स्थित ट्रियर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और उनकी टीम ने यह पता लगाया है। वह लोग एक दूसरी रिसर्च कर रहे थे, लेकिन इस दौरान यह खुलासा हुआ है। चाय की पत्तियां ऐतिहासिक एनसाइक्लोपीडिया होती हैं जिनमें कई प्राचीन जानकारियां छिपी होती हैं। एक वेबसाइट ने ट्रियर यूनिवर्सिटी के इकोलॉजिकल जेनेटिसिस्ट हेनरिक क्रेहेनविंकेल इसको लेकर बातचीत की है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि चाय में कीड़ों और मकौड़े के डीएनए का क्या मतलब है। 
विज्ञापन

2 of 6
चाय में होते हैं कीड़े कीड़े-मकौड़ों के डीएनए - फोटो : Pixabay
वेबसाइट की तरफ से हेनरिक से सवाल किया गया कि आखिर चाय में कीड़ों के डीएनए मिलने का मतलब क्या हो सकता है? हेनरिक का कहना है कि हर प्रजाति के जीवों का एनवायरमेंटल डीएनए होता है। यह जीव पानी और हवा में अपने डीएनए को छोड़ देते हैं। इनकी जांच से यह पता चला है कि किसी इलाके में कौन सी प्रजाति रह रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
चाय में होते हैं कीड़े कीड़े-मकौड़ों के डीएनए - फोटो : Pixabay

इस साइंटिफिक रिपोर्ट को बायोलॉजी लेटर्स जर्नल में प्रकाशित किया गया है। हेनरिक क्रेहेनविंकेल और उनकी टीम सूखे पौधों से ईडीएन छोड़कर जाने वाली प्रजातियों की खोज कर रही थी। टीम ने इस जांच के लिए दुनिया के कई मशहूर ब्रांड्स के चाय के बैग्स को खरीदा था। हर बैग में उन्होंने सैकड़ों आर्थ्रोपोड्स के डीएनए पाए। 

4 of 6
चाय में होते हैं कीड़े कीड़े-मकौड़ों के डीएनए - फोटो : Pixabay

हेनरिक क्रेहेनविंकेल का कहना है कि हमें एक टाइम सीरीज की जरूरत थी जिससे कीड़ों में हुए बदलाव को समझा जा सके। पहली बार कीड़ों की कमी पर स्टडी आई थी, तो हमारे पास कोई लंबे समय का डेटा मौजूद नहीं था जिसकी हमने शिकायत की थी। ट्रियर यूनिवर्सिटी में कई पेड़ों-पौधों की पत्तियों के सैंपल बैंक बनाए गए हैं। उन्होंने बताया है कि वह यह काम 35 सालों से कर रहे हैं जो अलग-अलग इकोसिस्टम के हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
चाय में होते हैं कीड़े कीड़े-मकौड़ों के डीएनए - फोटो : Pixabay

कई वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जब पत्तियों को काटते हैं, तो उनके डीएनए वहां छूट जाते हैं और वो अल्ट्रावायलेट किरणों से बाद में खत्म हो जाते हैं या बारिश के पानी में धूल जाते हैं। हेनरिक ने हार्बेरियम रिकॉर्ड्स को जांच में शामिल किया है। इनको सूखे और अंधेरे इलाके में रखा जाता है। इनके अंदर भी कीड़ों के डीएनए पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाय में होते हैं कीड़े कीड़े-मकौड़ों के डीएन - फोटो : Pixabay
हेनरिक का कहना है कि हमको एक ही चाय के बैग में सैकड़ों कीड़ों के ईडीएनए मिले हैं। उन्होंने कहा कि 100 या 150 मिलिग्राम सूखी पत्तियों से डीएनए पाए जा रहे थे। लेकिन ग्रीन टी के बैग में 400 प्रजातियों के कीड़ों का डीएनए मिला है जिससे हम हैरत में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें