फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल की चाची ने एक मिनट में किया ऐसा कारनामा कि सब हैरान

Wed, 02 Oct 2019 04:40 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म सांड की आंख में जिस तरह निशानेबाज चंद्रो और प्रकाशी तोमर की बहादुरी दिखाई गई है ठीक उसी प्रकार 60 साल की एक चाची ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसकी चर्चा भी सब जगह हो रही है। यह कारनामा उन्होंने एक इडली प्रतियोगिता में किया है। जरा सोचकर देखिए आप एक मिनट में अधिक से अधिक कितना इडली खा सकते हैं? ज्यादा से ज्यादा आप दो, तीन या चार इडली खा सकते हैं। लेकिन 60 साल की इस चाची ने  इडली प्रतियोगिता में एक मिनट में इतनी इडली खा गई जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इडली प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक के मैसूर में दशहरा महोत्सव को लेकर कार्यक्रम चल रहा है। मैसूर का दशहरा दुनियाभर में मशहूर है। इस महोत्सव के तहत इडली खाने की एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न उम्र की महिलाओं ने भाग लिया। इडली खाने की इस प्रतियोगिता में महिलाओं पंडाल में एक लंबी टेबल पर बैठाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
इडली प्रतियोगिता - फोटो : ANI
इस प्रतियोगिता में सरोजम्मा नाम की 60 वर्षीय महिला ने ऐसा कारनामा किया जिसे देख सब लोग हैरान हो गए। सरोजम्मा एक मिनट में 6 इडली खा ली। 60 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए सरोजम्मा ने 6 इडली खाकर इस प्रतियोगिता को जीत लिया। सरोजम्मा मैसूर जिले के हुलहल्ली गांव की रहने वाली हैं।

4 of 5
मैसूर दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया
मैसूर में हर साल दशहरा त्योहार को लेकर दस दिनों का उत्सव मनाया जाता है। इस बार यह उत्सव 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस उत्सव के दौरान हर साल अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इस बार इडली खाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इडली प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
इडली खाने की इस प्रतियोगिता की वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें