Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोगों का दिमाग घूम जाता है। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे सिर्फ एक फीसदी लोग ही खोज पाते हैं, क्योंकि इस तरह की तस्वीरें लोगों को भ्रमित कर देती हैं।
आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने में लोगों को आनंद आता है। अधिकतर लोगों को भले ही पहेली को हल करने में सफलता नहीं मिलती है, लेकिन लोग ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को सुलझाने की पूरी कोशिश करते हैं। इन तस्वीरों को हल करने से लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। इंसान दिमाग का इस्तेमाल जितना अधिक करता है उतना ही तेज होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दिमाग की कसरत कराने वाली फोटो एक बार फिर वायरल हो रही है।