फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं दो शेर, हिम्मत है तो आठ सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाइए

Thu, 05 Jan 2023 09:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं दो शेर - फोटो : Twitter
Optical Illusion Hindi: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photo) आए दिन देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों का धोखा देने वाली तस्वीरें। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। लोगों को समझ नहीं आता है कि आखिर इस तस्वीर में क्या है? इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को बेहद कम लोग ही सुलझा पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इस जंगल में शेर कहां पर छिपे हैं। तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद शायद ही सही जवाब दे पाएं। आइए इस हरे-भरे जंगल में शेरों को खोजने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं दो शेर - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को लोग खूब पसंद करते हैं। इसके साथ ही इनमें मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों को अच्छा लगता है। हालांकि पहेली को बहुत कम लोग ही सुलझा पाते हैं। अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इस तस्वीर में शेर कहां पर है। आप अपनी नजर को चारों तरफ दौड़ाइए और उसे खोजिए। शेर को खोजने के लिए आठ सेकेंड का समय दिया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं दो शेर - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में अधिकतर लोगों को शेर नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर में सिर्फ हरा-भरा जंगल दिखाई दे रहा है जिसमें कई बड़े पेड़ हैं। इन पेड़ों के बीच एक खतरनाक शेर छिपा हुआ है। 
 

4 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं दो शेर - फोटो : Twitter
आंखों को धोखा देने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज में छिपी चीजों को खोजने का चैलेंजे दिया जाता है जिसे पूरा करने में ज्यादातर लोग फेल जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में भी शेर को खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो चुके हैं। अगर आप आठ सेकेंड में शेर को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। 

Research: महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तस्वीर में छिपे हैं दो शेर - फोटो : Twitter
यह तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें शेर को खोजना बेहद कठिन है। आपको शेर को खोजने के लिए अपने दिमाग पर जोर डालने की जरूरत है। अब यह देखना है कि आप आठ सेकेंड में अपने चैलेंजे को पूरा करने पाते हैं या नहीं। अगर आप नहीं खोज पाए हैं, तो कोई बात नहीं। हमने तस्वीर शेयर की जिसमें आप शेर को देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें