Viral News in Hindi: दुनिया में ऐसे शहर हैं, जहां पर कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीजें होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे शहर के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। आपके मन में सवाल खड़ा होगा कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है। यह शहर चीन में स्थित है, जिसका नाम चोंगकिंग है। इस शहर में आपको कई अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। इस शहर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
बिल्डिंग के अंदर से गुजरती है मोनोरेल
चीन के चोंगकिंग शहर के युझोंग में मोनोरेल एक रिहायशी बिल्डिंग के अंदर से गुजरती है। यह रिहायशी बिल्डिंग 19 मंजिला है। लोग इसे चीन का सबसे अनोखा रेल रूट बताते हैं। चीन के चोंगकिंग की यह रेल ट्रांसिट पब्लिक मेट्रो सिस्टम है, जिसका संचालन चोंगकिंग रेल ट्रांसिट लिमिटेड कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाता है। इसका संचलान नंवबर 2004 में शुरू हुआ था।