फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी; पीएम मोदी का वाराणसी दौरा और किसान आज मनाएंगे काला दिन

Fri, 23 Feb 2024 07:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छह घंटे में तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दो जनसभाएं करेंगे। विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र सीर गोवर्धन में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं, दस दिनों से आंदोलित किसानों को केंद्र सरकार ने फिर से बातचीत के लिए बुलाया है और शांति की अपील की है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता साबित हुए हैं। अमेरिकी एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट की 2024 की पहली तिमाही के लिए वर्ल्ड लीडर अप्रूवल रेटिंग रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 78 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज से संतुष्ट हैं और नरेंद्र मोदी को अपने नेता के तौर पर स्वीकृति देते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के छह घंटे में तीन कार्यक्रम, दो जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छह घंटे में तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दो जनसभाएं करेंगे। विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र सीर गोवर्धन में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अलग-अलग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट से अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

केंद्र ने किसानों को वार्ता के लिए फिर बुलाया
दस दिनों से आंदोलित किसानों को केंद्र सरकार ने फिर से बातचीत के लिए बुलाया है और शांति की अपील की है। वहीं, दिल्ली कूच न कर पाने से चिंतित जरूर हैं, लेकिन उनके जोश में कमी नहीं है। शंभू सीमा से करीब 25 प्रतिशत लोग व ट्रैक्टर-ट्रालियां कम हो गई हैं। वहीं किसान नेताओं का कहना है कि खनौरी सीमा पर ज्यादा नुकसान होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग व वाहन उस तरफ चले गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 2014 से ही हैं शीर्ष पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता साबित हुए हैं। अमेरिकी एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट की 2024 की पहली तिमाही के लिए वर्ल्ड लीडर अप्रूवल रेटिंग रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 78 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज से संतुष्ट हैं और नरेंद्र मोदी को अपने नेता के तौर पर स्वीकृति देते हैं। इससे पहले दिसंबर 2023 की रिपोर्ट में भी पीएम मोदी 76 फीसदी अप्रूवल के साथ दुनिया में शीर्ष पर थे। इस बार 2 फीसदी ज्यादा लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज पर संतुष्टि जताते हुए उन्हें अपने नेता के तौर पर मंजूरी दी है। इस सूची में पीएम मोदी के बाद 65 फीसदी अप्रूवल के साथ मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैन्युएल लोपेज ओब्रडोर दूसरे स्थान पर हैं। 63 फीसदी के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली को तीसरा स्थान मिला है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Manohar Joshi - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का 87 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।  जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वह चिकित्सकों की देखरेख में थे। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को 21 फरवरी को यह समस्या हुई थी। शिवसेना नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

किसान आज मनाएंगे काला दिन
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पंजाब-हरियाणा के बीच जींद की खनौरी सीमा पर किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्य के गृहमंत्री अनिल विज पर हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
शरद पवार गुट का चुनाव निशान। - फोटो : ANI

शरद गुट को मिला नया चुनाव निशान
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट को चुनाव आयोग ने नया चुनाव निशान दे दिया है। शरद गुट को 'तुरुही बजाता हुआ व्यक्ति' चुनाव निशान आवंटित किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले चुनाव आयोग ने अजित पवार की बगावत के बाद असली पार्टी का फैसला उनके पक्ष में किया था, जिसके चलते शरद गुट को नया चुनाव निशान देना पड़ा है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी आयोग को जल्द से जल्द नया सिंबल देने का निर्देश दिया था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

43वीं बार काशी पहुंचे पीएम मोदी
काशी और प्रदेश की जनता को 13,202 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 43वीं बार वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की अगवानी की, फिर पीएम सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस तक पहुंचे। एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस के बीच करीब 27 किलोमीटर तक छह जगहों पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पूरा नजारा रोड शो जैसा रहा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
इंग्लैंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं सीरीज जीतने उतरेगा भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद भारत चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की बैजबॉल (आक्रामक बल्लेबाजी) शैली को धता बताकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा। भारत अभी 2-1 से आगे चल रहा है और उसकी निगाह घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं सीरीज जीतने पर लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सुकांत मजूमदार और ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल भाजपा प्रमुख ने टीएमसी पर लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल कां संदेशखाली इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बीच बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पूरी घटना का ब्यौरा दिया है। उन्हें बताया है कि संदेशखाली में क्या हो रहा है। मैं उन्हें अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर गवर्नर साहब भी हैरत में पड़ गए कि ऐसा कैसे हो सकता है। मेरे और मेरे नेताओं के साथ पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार बहुत दुखद है। ऐसा लोकतंत्र में नहीं हो सकता। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी
लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी ने हर लोकसभा सीट के लिए दो पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। पर्यवेक्षक टिकट के दावेदारों से संपर्क साधेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश संसदीय बोर्ड को देंगे। पढ़ें पूरी खबर

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें