फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऑपरेशन थिएटर से ही डॉक्टर कोर्ट की सुनवाई में हुआ शामिल, जज ने दिए खास निर्देश

Mon, 01 Mar 2021 08:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वर्चुअल अदालत - फोटो : ट्विटर/ Ajit Pai
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से लोग इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। जरूरी से जरूरी मीटिंग भी लोग वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए कर रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन मीटिंग से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए। वर्चुअल मीटिंग के दौरान किसी के घर वालों ने परेशान कर दिया, तो किसी ने ऊपर शर्ट और नीचे शॉर्ट्स पहनकर प्रेजेंटेशन दिया। कुछ इसी तरह का मामला अमेरिका से सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. स्कॉट ग्रीन - फोटो : ट्विटर/ Ajit Pai
दरअसल, अमेरिका में एक डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की सुनवाई में शामिल हो गए। 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सैक्रामेंटो सुपीरियर कोर्ट का है, जहां प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्कॉट ग्रीन के ट्रैफिक उल्लंघन मामले की सुनवाई हो रही थी। मामले की सुनवाई कर रहे जज ने जब डॉ.क्टर को देखा, तो हैरान हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
अदालत के क्लर्क - फोटो : ट्विटर/ Ajit Pai
बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान डॉ. स्कॉट ग्रीन ऑपरेशन थिएटर में अपने एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान अदालत कक्ष के एक क्लर्क ने सर्जन से पूछा, 'हैलो, मिस्टर ग्रीन? क्या आप सुनवाई के लिए उपलब्ध हैं? ऐसा लगता है कि आप अभी ऑपरेशन कक्ष में हैं?'

4 of 5
जज ग्रे लिंक - फोटो : ट्विटर/Ajit Pai
अदालत कक्ष के क्लर्क के सवाल का जवाब देते हुए डॉ. स्कॉट ग्रीन ने कहा कि 'जी, मैं ऑपरेशन कक्ष में ही हूं और मैं सुनवाई के लिए उपलब्ध हूं।' इस मामले की सुनवाई कर रहे जज ग्रे लिंक ने डॉ.क्टर ग्रीन को देखा, तो उन्होंने कहा कि ऐसी परस्थिति में सुनवाई शुरू करना उचित नहीं है। ऐसे में जज ग्रे लिंक ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. स्कॉट ग्रीन - फोटो : ट्विटर/Ajit Pai
रिपोर्ट के मुताबिक, जज ग्रे लिंक ने यह भी कहा कि आप सुनवाई में तभी शामिल हों, जब आप कोई सर्जरी या मरीज का इलाज नहीं कर रहे हों। हालांकि, इस दौरान डॉ. ग्रीन ने भी जज से माफी मांगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें