फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल का कुत्ता बन गया 36 करोड़ रुपये का मालिक, जानिए पूरा मामला

Sun, 14 Feb 2021 07:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लूलू - फोटो : सोशल मीडिया
अगर कोई कुत्ता करोड़ों रुपये का मालिक बन जाए, तो आपको कैसा लगेगा। आपको ये बात थोड़ी अटपटी जरूर लग रही होगी, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। दरअसल, अमेरिका के टेनेसी शहर में रहने वाले बिल डोरिस नामक एक शख्स ने मौत के बाद अपने पालतू कुत्ते 'लूलू' के लिए करीब 5 मिलियन डॉलर की भारी संपत्ति छोड़ गए हैं। अपने 8 साल के लूलू से बिल डोरिस को काफी लगाव था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बिल डोरिस ने मरने से पहले लूलू के प्रति प्यार जताते हुए अपनी आखिरी इच्छा बताई की उनके गुजरने के बाद इस संपत्ति को एक ट्रस्ट में हस्तांतरित कर दिया जाए, ताकि लूलू की बेहतर देखभाल हो सके। खबरों के मुताबिक, बिल डोरिस ने अपने कुत्ते को अपनी दोस्त मार्था बर्टन की देखभाल में छोड़ दिया है। इसके साथ ही वसीयत में लिखा गया है कि लुलु के उचित देखरेख के लिए बर्टन को  ट्रस्ट में जमा पैसे से मासिक खर्च दिया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मार्था बर्टन ने अपने दिवंगत दोस्तबिल डोरिस और लूलू के रिश्ते के बारे में बात करते हुए एक समाचार चैनल को बताया कि, बिल डोरिस को कुत्ते बहुत पसंद थे। वो नहीं जानती कि वो लूलू पर पांच मिलियन डॉलर खर्च कर पाएंगी या नहीं लेकिन जितना भी वो खर्च करेंगी, वो हर महीने मार्था को मिलता रहेगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डोरिस की संपत्ति कितनी है। द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, उनके दोस्तों ने खुलासा किया कि उनके पास बहुत बड़ी अचल संपत्ति और अलग-अलग कंपनियों में निवेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि लूलू को उसके मालिक से वसीयत में जो राशि मिली है, उसका नया मालिक इन पैसों का अपनी मर्जी से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। वसीयत में केवल उचित मासिक खर्च के लिए बर्टन को पैसे देने की अनुमति दी गई है। मार्था बर्टन ने बताया कि वह कुत्ते की बेहतर देखभाल करना चाहेंगी। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब एक पालतू जानवर के मालिक ने अपनी मौत के बाद अपने भाग्यशाली कुत्ते के लिए करोड़ों रुपये छोड़ दिया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें