फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से नौ साल की बच्ची की हुई मौत, दुनिया में पहली बार ऐसे मामले पर अदालत ने लगाई मुहर

Fri, 18 Dec 2020 03:24 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एला - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन की एक न्यायालय ने नौ साल की एला नामक एक बच्ची की मौत की वजह वायु प्रदूषण को माना है। हालांकि, ब्रिटेन ही नहीं, यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जिसपर किसी अदालत के द्वारा वायु प्रदूषण से मौत होने पर मुहर लगाई गई है। एला कीसी डेब्राह की मृत्यु प्रमाणपत्र को जारी करने वाली अथॉरिटी ने भी यह माना है कि मौत की वजह श्वसन तंत्र काम नहीं करने, गंभीर अस्थमा और वायु प्रदूषण है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
बता दें कि एला की मौत साल 2013 में हुई थी। उसके घर के पास ट्रैफिक लगने के कारण लगातार तीन साल तक वहां का प्रदूषण तय मानकों से अधिक रहा था। इस मामले पर सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि प्रदूषित हवा एला की मौत की वजहों में से अहम है। एला लगातार नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के संपर्क में रही, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से अधिक था।
विज्ञापन

3 of 4
प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
हालांकि, एला की मां रोसामंड ने बहुत पहले ही न्यायालय में वायु प्रदूषण के संबंध में सबूत पेश किए थे। उन्होंने बताया वायु प्रदूषण के कारण एल्ला को 28 बार अस्पताल ले जाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साल 2016 में वायु प्रदूषण के वजह से छह लाख से अधिक बच्चों की मौत हुई थी। वहीं विश्व के आधे से ज्यादा देशों के पास वायु प्रदूषण से मरने वालों के आंकड़े ही उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एला की मां ने न्यायालय के फैसले पर कहा कि वो पिछले सात साल से अपनी बच्ची की मौत की असल वजह के लिए लड़ाई लड़ रही थीं। आखिर उनको न्याय मिल ही गया और न्यायालय ने माना कि उनकी बेटी की मौत वायु प्रदूषण के वजह से ही हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें