फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच सबसे अनोखे स्कूल, जहां पढ़ाई के लिए अपनाए जाते हैं अजब-गजब तरीके

Sat, 30 Nov 2019 10:38 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अनोखे स्कूल - फोटो : Social media
स्कूल और पढ़ाई का नाम जैसे ही जहन में आता है, मन में तरह-तरह के सवाल दौड़ जाते हैं, जैसे- किताबों से लदा बैग, पढ़ाई का दबाव वगैरह... वगैरह...। लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ अनोखे स्कूलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पढ़ाई तो होती ही है, लेकिन उसके लिए अजब-गजब तरीके अपनाए जाते हैं, जिससे बच्चे बोर नहीं होते बल्कि उनका खूब मन लगता है। 
विज्ञापन

2 of 6
मकोको फ्लोटिंग स्कूल - फोटो : Social media
मकोको फ्लोटिंग स्कूल

कई जगहों पर ऐसा देखने को मिलता है कि स्कूलों की कमी या दूर होने की वजह से बच्चे पढ़ने नहीं जा पाते, लेकिन नाइजीरिया में ये समस्या नहीं है। यहां एक ऐसा स्कूल है, जो पानी पर तैरता रहता है। इसमें एक बार में 100 बच्चे पढ़ाई करते हैं। यह स्कूल पानी के घटते-बढ़ते जल स्तर पर भी आराम से टिका रहता है और खराब मौसम भी इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाता। 
विज्ञापन

3 of 6
झोंगडोंग: द केव स्कूल - फोटो : Social media
झोंगडोंग: द केव स्कूल

चीन का यह स्कूल करीब 186 छात्रों को शिक्षा देता था और इसमें 8 शिक्षक पढ़ाते थे। दरअसल, यह स्कूल एक प्राकृतिक गुफा के अंदर था, जिसे साल 1984 में खोजा गया था। यहां पर ऐसे बच्चों को शिक्षा दी जाती थी, जो स्कूल नहीं जा सकते, लेकिन साल 2011 में चीन की सरकार ने इस स्कूल को बंद करवा दिया। 

4 of 6
द स्कूल ऑफ सिलिकॉन वैली - फोटो : Social media
द स्कूल ऑफ सिलिकॉन वैली

यह स्कूल पढ़ाई के परंपरागत तरीकों के बिल्कुल खिलाफ है। यहां पर बच्चों की पढ़ाई के लिए उच्च स्तर की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर बच्चों को आई पैड, थ्री-डी मॉडलिंग और संगीत की मदद से पढ़ाया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
द कार्पे डियम स्कूल - फोटो : Social media
द कार्पे डियम स्कूल

यह स्कूल ओहिओ में स्थित है। यहां क्लासरूम की जगह करीब 300 क्यूबिकल हैं, बिल्कुल किसी ऑफिस की तरह। इस स्कूल का यह मानना है कि हर किसी को अपने स्तर पर चीजें सीखनी चाहिए। अगर बच्चों को किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो इंस्ट्रक्टर आकर तुरंत उनकी मदद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सडबरी स्कूल - फोटो : Social media
सडबरी स्कूल

यह स्कूल अमेरिका में है। इस स्कूल के बच्चे खुद अपना टाइम टेबल बनाते हैं और साथ ही खुद यह तय करते हैं कि उन्हें किस दिन क्या पढ़ना है। साथ ही उन्हें पढ़ाई करने के कौन से तरीके अपनाने हैं और वो खुद को किस तरह से आंकना चाहते हैं यह भी स्कूल के बच्चे ही तय करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें