फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के वो पांच जीव, जिनके खून का रंग लाल नहीं हरा-पीला और नीला होता है

Wed, 04 Sep 2019 05:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजीबोगरीब जीव, जिनका खून का रंग लाल नहीं होता - फोटो : Social media
ये तो आप जानते ही होंगे कि इंसानों के खून का रंग लाल होता है। हालांकि इसके अलावा भी दुनिया में ऐसे कई जीव-जंतु हैं, जिनके खून का रंग भी लाल ही होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती पर ऐसे भी कुछ जीव हैं, जिनके खून का रंग लाल नहीं बल्कि हरा- पीला और नीला होता है। आइए जानते हैं इन जीवों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
ऑक्टोपस - फोटो : Pixabay
ये है ऑक्टोपस, जो एक समुद्री जीव है। कई देशों में इसे लोग खाते भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आठ पैर वाले जीव के खून का रंग नीला होता है। इसके पीछे वजह ये है कि ऑक्टोपस के खून में तांबे की मात्रा ज्यादा होती है, इसी कारण उसके खून का रंग नीला हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
सी ककम्बर - फोटो : Social media
यह भी एक समुद्री जीव ही है, जिसे 'सी-ककम्बर' के नाम से जाना जाता है। यह जीव दिखने में भले ही हरे होते हैं, लेकिन इनके खून का रंग पीला होता है। इसके पीछे वजह क्या है, यह आज तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं। 

4 of 6
पीनट वॉर्म - फोटो : Social media
ये है पीनट वॉर्म। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कीड़े के खून का रंग बैंगनी होता है। दरअसल, पीनट वॉर्म के शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का जब ऑक्सीकरण होता है, तो उसका रंग बैंगनी या कभी-कभार गुलाबी हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
गिरगिट - फोटो : Pexels.com
न्यू गिनिया नाम के इस गिरगिट के खून का रंग हरा होता है। यही वजह है कि इस गिरगिट की मांसपेशियां और जीभ भी हरी ही होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंटार्कटिक आइसफिश - फोटो : Social media
ये एक मछली है, जिसे क्रोकोडाइल आइसफिश कहते हैं। यह अंटार्कटिक की गहराई में पायी जाती है। इस मछली का खून रंगहीन और पारदर्शी होता है। दरअसल, आइसफिश के खून में हेमोग्लोबिन और हेमोसाइनिन नहीं होता है। यही वजह है कि इस मछली के खून का कोई रंग नहीं होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें