फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: किंग्स इलवेन पंजाब से अलग होंगे आर अश्विन, इस टीम में होंगे शामिल

Wed, 04 Sep 2019 05:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
R Ashwin - फोटो : social media
किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले दो सत्र में कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन को रिलीज करने का फैसला किया है। पंजाब अपने सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को कप्तानी दे सकता है। पंजाब की टीम ने अश्विन को 7.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था और उनकी कप्तानी में 2018 में सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ashwin pc
सूत्र के अनुसार, ‘अश्विन को रिलीज करने की मंजूरी बीसीसीआई दे चुका है और जल्दी ही इसकी घोषणा होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लेने में रुचि दिखाई थी। पंजाब टीम को एक युवा स्पिनर की जरूरत है।’ पंजाब की टीम 2014 में उपविजेता रहने के बाद आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

3 of 5
गांगुली और पोंटिंग - फोटो : file
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने कहा कि उनकी टीम अश्विन की सेवाएं लेने की इच्छुक है। टीम नए कप्तान के बारे में मुख्य कोच की नियुक्ति के बाद ही विचार करेगी। दिल्ली की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अश्विन टीम के बहुत काम आ सकते हैं। 

4 of 5
अमित मिश्रा
दिल्ली की टीम के पास पहले से ही अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, जलज सक्सेना, मयंक मार्कंडे, जगदीश सुचीत और संदीप लामिछाने जैसे स्पिन गेंदबाज हैं। हालांकि 36 साल के हो चुके अमित मिश्रा शायद ही अगला आईपीएल खेलें, ऐसे में दिल्ली की टीम उनकी जगह पर अश्विन पर दांव लगाने को बेताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविचंद्रन अश्विन
अगर अश्विन दिल्ली की टीम से जुड़ते हैं तो ये उनकी आईपीएल की चौथी टीम होगी। इससे पहले अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और किंग्स XI पंजाब के साथ खेल चुके हैं। अश्विन ने अब तक 139 मैचों में 6.79 की इकॉनमी के साथ 125 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें