फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दुनिया के अजीबो-गरीब राज, जिनके बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 23 Oct 2021 06:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दुनिया के अजीबो-गरीब राज - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में कई अजीबों-गरीब रहस्य हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। इन्हीं में दुनिया की कई ऐसी हस्तियां हैं जिनसे जुड़े कई राज हैं। अगर आप इनके बारे में जानेंगे, तो आपको यकीन नहीं होगा। उदाहरण के तौर पर जर्मनी के तानाशाह को बिल्ली से डर लगता था। इस पर आपको विश्वास करना मुश्किल हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आईए जानते हैं ऐसे ही तथ्यों के बारे में...

दुनिया के तानाशाहों की अनसुनी बातें

लीबिया का पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी का नाम तो आपने सुना ही होगा। तानाशाह गद्दाफी अपनी सनक के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था। उसके ऊपर कई महिलाओं ने रेप के आरोप लगाए थे। गद्दाफी दुनिया के क्रूर तानाशाहों में शामिल था। उसने लीबिया पर 40 साल तक राज किया। गद्दाफी के शासन काल में लोग हमेशा खौफ में रहते थे। 20 अक्टूबर को तानाशाह गद्दाफी गृहयुद्ध में मारा गया था। 
विज्ञापन

2 of 4
दुनिया के अजीबो-गरीब राज - फोटो : Pixabay
 ईराक पर शासन करने सद्दाम हुसैन एक लेखक था। इस बात के बारे में शायद ही आपको जानकारी हो। उसने एक किताब लिखी थी जिसका नाम Zabiba and the King थी। यह पुस्तक साल 2002 में प्रकाशित हुई थी। सद्दाम हुसैन को 30 दिसंबर 2006 को फांसी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
दुनिया के अजीबो-गरीब राज - फोटो : Pixabay
शाही परिवार

प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स अपनी यात्रा के लिए हमेशा अलग-अलग प्लेन का इस्तेमाल करते थे। वे ऐसा इसलिए करते थे, क्योंकि प्लेन क्रैश हो, तो कम से कम एक लोग जिंदा रहें।
विज्ञापन

4 of 4
दुनिया के अजीबो-गरीब राज - फोटो : Pixabay
अजीबो-गरीब जियोलॉजिस्ट 

मशहूर जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का नाम शायद कम ही लोग जानते होंगे, लेकिन इनके बारे में एक बात जानकर हैरान हो जाएंगे। वह जिन जानवरों की खोज करते थे उनको खा जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें