फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: महिला ने पति को छोड़ कुत्ते के साथ कराया वेडिंग फोटोज शूट, बताई इसकी खास वजह

Sat, 23 Oct 2021 04:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
महिला ने कुत्ते के साथ कराई वेडिंग फोटोज शूट - फोटो : इंस्टाग्राम mycaninelife
शादी के दिन की पहली तस्वीरें सभी के लिए खास होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी एक दूसरे का हाथ पकड़कर, बाहों में बाहें डालकर फोटो खींचवाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब इस बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आपको यकीन होगा कि क्या शादी के दिन कोई दुल्हन ऐसा भी कर सकती है? 

सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी दुल्हन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन जो हैरानी की बात है वह यह है कि उसने अपने पालतू कुत्ते के साथ शादी का फोटोज शूट कराया है। अब इस दुल्हन की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल फोटोज पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमेरिका की इस महिला का नाम हाना किम है। इसने हाल ही में अपने पुराने दोस्त जाराड ब्रिकमैन के साथ शादी की थी। दोनों की कैंप कोल्टन, ओरेगॉन के जंगल में हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
महिला ने कुत्ते के साथ कराई वेडिंग फोटोज शूट - फोटो : इंस्टाग्राम mycaninelife
 दुल्हन के रूप में सजी हाना किम सफेद गाउन पहने हुए अपने पालतू कुत्ते के साथ नजर आई। गोल्डन रिट्रीवर (डॉग) को भी सजाया गया था और दुल्हन के साथ काफी खुश नजर आ रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
महिला ने कुत्ते के साथ कराई वेडिंग फोटोज शूट - फोटो : इंस्टाग्राम mycaninelife
किम ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। उसने लिखा है कि मेरी पूरे दिन की ख्वाहिश थी कि मैं अपने डॉग के साथ पहली तस्वीर लूं। किम की कुत्ते के साथ वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
महिला ने कुत्ते के साथ कराई वेडिंग फोटोज शूट - फोटो : इंस्टाग्राम mycaninelife
वेडिंग फोटोज शूट करने वाले फ़ोटोग्राफ़र स्टेफ़नी नचत्रब ने इसे सबसे प्यारी चीज बताया है। उन्होंने कहा कि इस फोटोशूट के बाद मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसलिए खुश हूं कि उसकी एक झलक पाने का मौका मिला। इस जोड़े ने अपने कुत्तों की वजह से ही मुझे अपने विवाह का हिस्सा बनाया। किम की इस खास दिन में चार पैरों वाले सदस्य शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें