फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूसी हमले के दौरान जंगल में गया था यूक्रेन का किसान, बाहर आते ही बन गया अरबों का मालिक!

Mon, 14 Mar 2022 11:16 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक! - फोटो : Twitter @@JackPosobiec
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खतरनाक मोड़ ले चुका है। दोनों देशों के बीच 24 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। रूस के हमले से यूक्रेन में तबाही मची हुई है। इन हमलों में 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के दावे के मुताबिक, इस युद्ध में रूस के सैनिक भी मारे गए हैं। इस जंग के बीच यूक्रेन के एक किसान की किस्मत खुल गई है। इस किसान की स्टोरी सोशल मीडिया पर हो रही है। 

बना अरबों का मालिक

रूस के हमले के दौरान एक यूक्रेन का किसान घूमने के लिए जंगल में गया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब किसान जगंल से बाहर आया, तो वह 15 अरब रुपये का मालिक बन गया था। जंगल के अंदर किसान को रूस की सेना का एक टैंक मिला जिसको उसने लूट लिया। यह किसान रूस के मिलिट्री टैंक को चुराकर अरबों का मालिक बन गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक! - फोटो : Twitter @oryxspioenkop

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में किसान टैंक की सवारी करता हुआ दिख रहा है। जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो इस दौरान गरीब किसान जंगल में गया था। वह जंगल से अरबों की कीमत का एक टैंक लेकर बाहर आया। 
विज्ञापन

3 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक! - फोटो : Twitter @kemal_115
इस टैंक से मिसाइल के जरिए हमला किया जा सकता है। शख्स का कहना है कि यह टैंक उसका है जिसे उसने अपने घर के बाहर खड़ा किया हुआ है। ट्विटर पर ओरिक्स नाम के अकाउंट से किसान की खबर को शेयर किया गया है। 

4 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक! - फोटो : Twitter @kemal_115
इस खबर में बताया गया है कि किसान का नाम इगोर है जो हर दिन सुबह जंगल में घूमने जाता था। एक दिन सुबह जब जंगल से घूमकर आया, तो वह रशियन आर्मी के 9K330 Tor SAM टैंक को लेकर आया। यह टैंक उसको जंगल में लावारिस मिला था। इसके बाद गरीब किसान अरबपति बन गया। इगोर ने जिस टैंक को पाया है उसका नाम  'द टोर' है। इस टैंक का निर्माण सोवियत यूनियन में किया गया है जो काफी शक्तिशाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूक्रेन का किसान बना अरबों का मालिक! - फोटो : Twitter @kemal_115

ताकतवर टैंक है द टोर
यह टैंक बेहद ताकतवर है। यह किसी भी मौसम में दुश्मन की हालत खराब कर सकता है। इससे मीडियम और शार्ट रेंज में जमीन से हवा में मिसाइल से हमला किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल कर हेलीकाप्टर, फाइटर जेट, मिसाइल को तबाह कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें