फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UFO: समुद्र के भीतर दिखी रहस्यमयी चीज, प्रोफेसर के इस दावे से दुनिया हैरान, वैज्ञानिकों ने शुरू की जांच

Wed, 03 Jan 2024 01:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alien news - फोटो : iStock
 
UFO: समुद्र में एक रहस्यमयी चीज देखने के दावा किया गया है। अब इसके बाद यूएफओ (UFO) के जांच करने वाले वैज्ञानिकों ने बड़े स्तर पर जांच की शुरू किया है। इस देखी गई चीज के बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं है। बताया जाता है कि यह पानी के अंदर 3,330mph की रफ्तार से चल सकती है। ऐसी वस्तुओं को  USO (unidentified submerged objects) कहा जाता है। 

प्रोफेसर बॉब मैक्गवायर ने यह डराने और चौंकाने वाला दावा किया है, जिसके बाद बड़े स्तर पर वैज्ञानिकों ने सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच की शुरुआत की है। प्रोफेसर ने कहा कि वो जब पनडुब्बी पर थे, तो उनका सामना एक एलियन क्राफ्ट से हुआ था। यूएसएस हैम्पटन में बॉब मैक्गवायर इस मामले पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब हम रास्ते में थे, तो अचानक एक आवाज सुनाई दी। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
 
विज्ञापन

2 of 5
Alien News - फोटो : iStock
प्रोफेसर बॉब मैक्गवायर ने बताया कि यह बिल्कुल अजीबोगरीब थी। उन्होंने आगे कहा कि साफ था कि हमारे पास से कुछ फुसफुसाहट की तरह आवाज आ रही है। यह वस्तु ध्वनि की गति से भी तेज चल रही थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Alien News - फोटो : iStock
अमेरिका में वर्जीनिया टेक और इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस में अपनी सेवाएं देने वाले प्रोफेसर बॉब मैक्गवायर ने अपने इस अनुभव को 30 साल तक उजागर नहीं किया है, लेकिन अब उन्होंने अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फेनोमेनन सोसाइटी को यह जानकारी दी है। प्रोफेसर का कहना है कि मेरी इच्छा जिसे चाहूं उसे बताऊं। 

NASA: जानिए कब सूर्य पर उतरेगा नासा का अंतरिक्ष यान? अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने किया हैरान करने वाला खुलासा

4 of 5
Alien News - फोटो : iStock
बता दें कि इसस पहले भी लोगों ने एलियंस और यूएफओ को लेकर कई तरह दावे किए हैं। इससे जुड़ी अधिकतर खबरें अमेरिका से सामने आती हैं। कई बार यूएफओ देखने की खबरें भी सामने आई हैं। कई लोगों ने यूएफओ, तो कुछ लोगों ने एलियन को देखने का दावा किया है। 

Devil Comet: धरती के करीब आ रहा 'शैतान' धूमकेतु, क्या इससे पृथ्वी को है कोई खतरा?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alien News - फोटो : iStock
अमेरिका के रोजवेल में एलियन क्राफ्ट के क्रैश होने की अभी भी चर्चा होती है। इसमें बताया जाता है कि एलियन क्राफ्ट में एलियन भी मौजूद थे। इन पर अमेरिका एरिया 51 में शोध कर रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें