फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens News: UFO एक्सपर्ट का बड़ा दावा, इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना, नासा छिपा रहा ये बड़ा राज

Wed, 19 Jan 2022 01:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना - फोटो : iStock
 
एलियंस को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक एलियंस की तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिक जानने चाहते हैं कि क्या सच में एलियंस का अस्तित्व है। इसके अलावा वैज्ञानिक UFO को लेकर भी जांच कर रहे हैं। अब इस बीच एक UFO शोधकर्ता ने बड़ा दावा किया है। शोधकर्ता का कहना है मंगल ग्रह पर एलियंस का बेस है। उन्होंने लाल ग्रह पर 25 किमी चौडे़ एलियंस के बेस को खोजा है। उनका कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस एलियंस के ठिकाने को दुनिया से छिपा रही है। 

इस रिसर्चर का नाम स्कॉट वी वारिंग है। उन्होंने UFO और एलियन के जीवन पर अलग-अलग सिद्धांत दिया है। स्कॉट वी वारिंग ने कहा कि मंगल ग्रह की सतह पर एक आयताकार आकार की वस्तु को देखा है। इस तस्वीर में वस्तु ग्रे नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि वारिंग ने एलियंस को लेकर क्या-क्या दावे किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना - फोटो : iStock

स्कॉट वी वारिंग का कहना है कि उन्होंने मंगल पर एलियंस के 25 किलोमीटर चौड़े बेस को खोजा है। मंगल पर यह स्थान सुल्सी गोर्डी के दाईं तरफ मौजूद है। वारिंग का कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नहीं चाहती है कि दुनिया को इस बार में पता चले। 
विज्ञापन

3 of 4
इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना - फोटो : iStock
एलियंस के बारे में दुनियाभर में लोग अलग-अलग दावे करते हैं। कुछ लोगों का दावा है कि धरती पर एलियंस UFO से आते हैं। समय-समय पर एलियंस के होने का दावा किया जता है, लेकिन अभी एलियंस के होने का सबूत नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

4 of 4
इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना - फोटो : iStock
इससे पहले एक यूएफओ रिसर्चर (UFO Researcher) ने अंटार्कटिका में एक सीक्रेट बेस का पता लगाने की बात कही थी। उसने यह खोज गूगल अर्थ के माध्यम से किया था। उसका कहना है कि एलियंस ने इस बेस को बनाया था, ताकि वह वहां अपना ठिकाना बना सकें। इस पर रिसर्च करने वाले कुछ शोधकर्ताओं ने कई बार दावा किया है कि नासा को एलियंस के बारे में सबकुछ पता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें