Tunnel of Love: टनल या सुरंग ज्यादातर लोगों को बेहद रोमांचक लगती है। बस या ट्रेन में सफर करते हुए कई बार सुरंग देखने को मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक टनल ऐसी भी है, जो प्यार करने वालों की तकदीर को बदलती है? इसे टनल ऑफ लव के नाम से जाना जाता है। यह असल में एक सुरंग नहीं हैं, लेकिन यहां ट्रेन के लिए ट्रैक जरूर है। घने पेड़ों की वजह से इसने एक सुरंग का रूप ले लिया है। यह खास टनल यूक्रेन के रिव्ने इलाके में क्लेवन शहर और ओरजिव गांव के बीच स्थित है। इसे प्रेम की सुरंग कहे जाने के पीछे एक रोमांचक कहानी है। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है...
यह शानदार सुरंग दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों के लिए एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन चुका है। एक पुरानी किंवदंती के मुताबिक, इस सुरंग को खोजे जाने से पहले भी यह सदियों से अस्तित्व में थी, और एक समय में यह कैसल क्लेवन से भागने वाले प्रेमियों के लिए एक आश्रय स्थल भी रहा था।