Himba Tribe Women: दुनिया में कई जाति और समुदायों के लोग रहते हैं, जिनके अपने अलग-अलग रीति रिवाज और मान्यताएं होती हैं। इन लोगों के नियम कानून भी बिल्कुल अलग होते हैं। आदिवासी प्रजातियां जंगलों में रहती हैं और अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जिस स्थान पर रहती हैं, वहां इनका पूरा अधिकार होता है। सरकारें भी इन जनजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। यह अपनी परंपराओं का आज भी बचाकर रखे हैं।
हम आपको अपनी इस खबर में एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभी भी सालों पुरानी परंपराओं की पालन करती है। इन परंपराओं के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। अफ्रीका महाद्वीप में ऐसी ही एक आदिवासी जनजाति रहती है। यह कुछ ऐसी परंपराओं का पालन करती हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस जनजाति का नाम हिंबा है जो नामीबिया में रहती है।