पेड़ पौधों का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। इन्हीं की मदद से हमें हवा, बरसात और खाना मिलता है। वातावरण को साफ रखने में भी इनकी काफी भूमिका होती है। दुनिया में कई प्रकार के पेड़ पौधे मौजूद हैं, जो आकार और खूबसूरती के हिसाब से एक दूसरे से काफी अलग हैं। कुछ काफी खूबसूरत हैं तो कुछ विचित्र। वहीं कुछ पेड़ों के भीतर कई विशेष प्रकार के गुण भी पाए जाते हैं। आप में से कई लोगों का पेड़ों के साथ लगाव रहता है। उनके फलों और फूलों को हर कोई पसंद करता है। वहीं दूसरी तरफ हमारी पृथ्वी पर ऐसे कई पेड़ मौजूद हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। ये पेड़ इतने विचित्र और अनोखे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। अक्सर देश-दुनिया से कई लोग इन पेड़ों को देखने के लिए दूर-दूर से इनके पास आते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन विचित्र पेड़ों के बारे में -