Failed Predictions of the End of the World: धरती के निर्माण के बारे में तो आपने जरूर पढ़ा होगा। बताया जाता है कि हमारी पृथ्वी का निर्माण बिग बैंग से हुआ, लेकिन इस धरती का अंत कब और कैसे होगा, इस बात को लेकर अक्सर लोग अलग-अलग तरह के दावे और भविष्यवाणियां करते रहते हैं। वैज्ञानिक, जानकार और तमाम लोग धरती की तबाही को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं। पर कोई भी पूरे भरोसे के साथ ये नहीं कह सकता कि धरती कब खत्म होगी। अब तक इनमें से कई भविष्यवाणियां गलत साबित हो चुकी हैं, वहीं कुछ दावों को लेकर आज भी संदेह बना हुआ है। ऐसे में आज हम आपको उन 5 भविष्यवाणियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें धरती के विनाश की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन वह सच साबित नहीं हो सकीं।
2012 में हो जाएगा धरती का विनाश-
आज से करीब 10-11 साल पहले हम सभी ने सुना था कि 2012 में, 21 दिसंबर के दिन धरती का खत्म हो जाएगी। ये दावा माया कैलेंडर को देखते हुए किया जा रहा था। बताया जाता है कि माया कैलेंडर की शुरुआत साल 3114 ईसा पूर्व में हुई थी जिसकी आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2012 थी। ऐसे में इस दिन को आखिरी दिन माना जाने लगा। हालांकि ये भविष्यवाणी गलत साबित हुई।