फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unsolved Mysteries: दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान

Thu, 07 Aug 2025 01:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Top 5 Unsolved Mysteries: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इनमें से कई रहस्यों को विज्ञान ने सुलझा लिया है। हालांकि, दुनिया में अभी भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वर्षों से वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान - फोटो : Adobe Stock
Top 5 Unsolved Mysteries: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इनमें से कई रहस्यों को विज्ञान ने सुलझा लिया है। हालांकि, दुनिया में अभी भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वर्षों से वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

पेरु में एक पौराणिक मंदिर है जिसका नाम साकसेगेमन मंदिर है। इस मंदिर के परिसर में बड़े-बड़े पत्थरों की एक दीवार है। इसकी सबसे खास बात यह है कि सभी पत्थर आपस में जुड़े हैं, लेकिन अभी तक यह रहस्य ही बना हुआ है कि इन पत्थरों को जोड़ने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया गया था और हजारों साल पहले ये पत्थर इतनी बारीकी से कैसे तराशा गया होगा और एक-दूसरे के ऊपर रखा गया होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान - फोटो : Adobe Stock
बोलिविया में एक जगह है टिवानाकु, जिसे रहस्यमयी शहर कहा जाता है। कहते हैं कि हजारों साल पहले यहां एक आबाद शहर हुआ करता था। यहां एक दरवाजा है, जिसे 'गेट ऑफ सन' कहा जाता है, वो आज भी रहस्य ही बना हुआ है। वैज्ञानिकों को लगता है कि इस गेट की मदद से उस समय ग्रहों की स्थिति का अंदाजा लगाया जाता होगा। हालांकि इसके बारे में सटीक जानकारी किसी को भी नहीं पता।    
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान - फोटो : Adobe Stock
जापान में एक गोताखोर किहाचिरो अराताके को समुद्र में डूबे एक विशाल ढांचे की खोज की थी, जिसे योनागुनी का डूबा शहर कहते हैं। माना जाता है कि यह ढांचा 10 हजार साल पहले डूब गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि पाषाण युग के बाद इंसान जब पहली बार गुफाओं से बाहर निकले तो उन्होंने ऐसा ढांचा बनाया होगा। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान है, सच्चाई नहीं। 

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए महिला ने उड़ाया अपाहिज पति का मजाक, भड़के लोग, सुनाई खरी खोटी

4 of 5
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान - फोटो : Adobe Stock
कोस्टा रिका में पत्थर की कई विशाल गेंदे हैं, जो साल 1930 में पौधों की रोपाई के दौरान मिली थीं। खास बात ये है कि पत्थर की ये गेंदें बिल्कुल गोल हैं। अब इन गेंदों को किसने बनाया, क्यों बनाया, ये रहस्य ही है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इन गेंदों में सोना था। 

Viral Video: डिलीवरी बॉय ने ऊपर आने से किया मना तो उसे गिरा-गिराकर मारा, पुलिस ने भी तुरंत लिया एक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
मिस्त्र में खुदाई के दौरान एक विशाल स्तंभ मिला था। 42 मीटर लंबा यह स्तंभ करीब 1200 टन वजनी है। इतिहासकारों की मानें तो निर्माण के दौरान पत्थर में दरार आने की वजह से इसे अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन ये बात अब तक एक रहस्य ही है कि इतना विशाल स्तंभ कैसे उठाया जाता?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें