फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी पेंटर से लेकर कलर एक्सपर्ट, देखिए ये अनोखी नौकरियां

Fri, 07 Jun 2019 11:18 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
हमारी मूलभूत जरुरत रोटी, कपड़ा और मकान है। लेकिन इन जरुरतों को पूरा करने के लिए सबसे बड़ी जरुरत है रोजगार। रोजगार पाने के लिए हर व्यक्ति कुछ ना कुछ करता है। शायद हमें मालूम भी नहीं होगा कि हर रोज कितने लाखों लोग अपना घर छोड़कर रोजगार के लिए दूसरे शहरों में भटकते हैं। वैसे तो देश-विदेश में कई तरह के रोजगार हैं जिसके बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन कुछ ऐसी नौकरियां हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। हम आपको बताने उन्हीं नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आयुर्वेद हीलर
भारतीय आयुर्वेद की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। पाश्चात्य संस्कृति में आयुर्वेद बहुत प्रसिद्ध है। इस कारण लोगों का रुझान अब इस में करियर करने की तरफ बढ़ रहा है। विदेश में कुछ ऐसे स्कूल हैं जहां नेचुरल वेलनेस का कोर्स कराया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : The Times
बाइक कुरियर
बाइक कुरियर एक बेहतरीन कैरियर विकल्प है जो फिलहाल काफी प्रचलित है। क्योंकि शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या बेहद ही आम है। बाइक से कुरियर भेजने का ये फायदा है कि ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं में फंसना नहीं पड़ता है और ना ही पार्किंग की समस्या होती है।  

4 of 5
- फोटो : Widewalls
बॉडी पेंटर
बॉडी पेंटर को अक्सर आपने मेलों में, त्योहारों में, शादी या कई तरह के फंक्शन में अपने पेंटिंग हुनर का प्रदर्शन करते हुए देखा होगा। आजकल के दौर में शरीर के किसी भी हिस्से पर पेंट करना बड़ा प्रचलन में है। ये डिजाइनर आर्टिस्टिक कॉन्सेप्ट का हिस्सा होते हैं, बहुत से बॉडी पेंटर फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलर एक्सपर्ट
एक कलर विशेषज्ञ और कलर सलाहकार रंगों के मनोविज्ञान तथा प्रचलित फैशन स्टाइल और लोगों की उम्र के आधार पर कलर डिजाइन अपने प्रोजेक्ट में समाहित करते हैं। इसके अलावा दफ्तरों में चाहे कमरे के नक्शे के अनुसार या कंपनी के लोगो को कैसा डिजाइन बनाएं ये सलाह देते हैं। बहुत से ऐसे संस्थान हैं जहां इसका प्रशिक्षण दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें