12वें वर्ल्ड कप का 10वां मैच भी जबरदस्त मुकाबले के साथ खत्म हुआ। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया।
एक समय वेस्टइंडीज के पक्ष में जाता मुकाबला आखिरी में ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में गया। चैंपियन की तरह खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 15 रनों से हराया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत भी दर्ज की।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दो गेंदबाजों ने बल्ले और गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन इनके कुछ और खिलाड़ी भी रहे जिनकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली तो आईए जानते हैं उन पांचों दमदार खिलाड़ियों के बारे में।