Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हम सभी को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। हंसते रहने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मां- तू पूरा साल नहीं पढ़ता और एग्जाम आते ही किताबों में लग जाता है ऐसा क्यों?
बच्चा- मम्मी लहरों का सुकून तो सभी को पसंद है, लेकिन तूफानों से कश्ती निकालने का मजा ही कुछ और है।
मां- इधर आ, तुझे मैं बनाती हूं टाइटैनिक का ड्राइवर।