फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: टीचर- आज तुमने लेट आने का क्या बहाना ढूंढा? स्टूडेंट ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 20 Apr 2022 03:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes And Funny Chutkule in Hindi: हंसने से हमारी शरीर की इम्यूनिटी ठीक रहती है जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी गर्माहट घोलते हैं और हंसाने में भी हमारी मदद करते हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। इसलिए हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर

पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे... 
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे... 
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...   
विज्ञापन

2 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- आज तुमने लेट आने का क्या बहाना ढूंढा? 
स्टूडेंट- मैडम आज मैं इतना तेज दौड़कर आया कि बहाना सोचने का मौका ही नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था..

4 of 9
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था। 
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया? 
बॉयफ्रेंड- गालियां
विज्ञापन

5 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ।
पप्पू- आम, केला, अमरूद।
टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ।
पप्पू- एक दर्जन केले।
विज्ञापन

6 of 9
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- जब तुमसे रात को 10 बजे दवाई लेने को कहा है तो तुम 5 बजे ही क्यों खा लेते हो...

मरीज- दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब उसे हमले का अंदाजा न हो... 

डॉक्टर बेहोश...
विज्ञापन

7 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
"दिल्ली में कुतुब मिनार है"

उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...

टीचर - उसके पास गई और

उसका कान पकड़ कर पूछी -

बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?

पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है। 

8 of 9
जोक्स - फोटो : iStock

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 

पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 

पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
विज्ञापन

9 of 9
जोक्स - फोटो : Pixabay

सब्जीवाला- भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या...? 

पति- आश्चर्यचकित होते हुए- हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...? 

सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें