फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता ने एक राह चलती लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 19 Mar 2022 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
हंसते रहने से हम सेहतमंद रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को सेहतमंद रखने की हंसी बिल्कुल फ्री दवा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आप सुबह और हंसते हैं, तो आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट 

जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?

संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से

लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
.
जज: इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को
थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में
डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे। 

संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी

जज- क्या समझे? ..

संता- यही की, आपकी हालत
मुझसे भी ज्यादा खराब है। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता ने एक राह चलती लड़की से कहा ....... आपने पहचाना मुझे।

लड़की- नहीं, आप कौन हैं? 

संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

गांव के बगीचे में बम देखकर संता अपने दोस्त से बोला...

संता- चल यार, पुलिस को दे देते हैं।

बंता- लेकिन इनमें से कोई बीच में ही फट गया तो?

संता- अरे यार, झूठ बोल देंगे...

कहेंगे कि एक ही बम मिला था !!!

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
राजू एक बैंक में गया और बोला...

मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है...! 

बैंक मैनेजर- किसके साथ...? 

राजू- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो... 

बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको...!
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी के फ़ोन पर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की- क्या आप शादीशुदा हैं?
आदमी- नहीं, पर आप कौन हैं।
लड़की- तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की- क्या आप शादीशुदा हो?
आदमी- हां, पर आप कौन?
लड़की- तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोखेबाज।
आदमी- सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की- बीवी ही हूं कुत्ते, आज तो बस
तू घर आजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें