फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- मुझे एक लड़की पसंद है और मैं उससे शादी करना चाहता हूं, पिता ने दिया धमाकेदार जवाब

Fri, 04 Feb 2022 11:15 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बीमारियों की दवा हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन खुलकर और नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हंसने की सलाह देते हैं, क्योंकि हंसी एक तरह से दवा का काम करती है। हंसने से इंसान मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा रहता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम लोगों को हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आज भी आपके लिए कुछ चटपटे जोक्स लेकर आए हैं। 

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी 
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है। 
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
संता- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं.. 

पिता- क्या वो भी तुझे पसन्द करती है? 

संता- हां जी हां.. 

पिता- जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता। 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना 
चिंटू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए 
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए 
चिंटू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा। 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पापा और 15 साल का बेटा एक होटल में गए… 
पापा- वेटर एक बियर और एक आईसक्रीम लाओ 
बेटा – आईसक्रीम क्यों पापा, आप भी बियर लीजिये ना, 
दे..चप्पल..पे..चप्पल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पिता- बेटा, एक जमाना था जब मैं 10 रुपए लेकर बाजार जाता था और किराना, सब्जी, दूध सब ले आता था।
बेटा- पिताजी अब जमाना बदल गया है, आजकल हर दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें