Man Talking On Phone Time Travel Photo: टाइम ट्रैवल को लेकर अब तक कई बार अलग-अलग तरह के दावे किए गए हैं। दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो टाइम ट्रैवलिंग करने की बात कहते हैं, लेकिन हकीकत क्या है इसके बारे में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे लोग टाइम ट्रैवल के सबूत मानते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर कुछ ऐसा सामने आया है जिसकी वजह से इन दिनों टाइम ट्रैवल की चर्चा बढ़ गई है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जो ये दावा कर रही है कि टाइम ट्रैवल सच में होता है। हालांकि सोशल मीडिया और विदेशी मीडिया के बीच वायरल हो रही इस विचित्र तस्वीर को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो कितने सच हैं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।