फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब बाघ ने दांतों से पकड़ पीछे खींच ली टूरिस्ट की गाड़ी, वायरल हो गया वीडियो

Sun, 17 Jan 2021 07:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर आए दिन न जाने ऐसी कई फोटो और वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिनमें से किसी को देखकर हंसी आती है, तो वहीं कई पोस्ट ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ इसी तरह ही बानेरघट्टा नेशनल पार्क का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाघ अपने दांतों से एक सफारी गाड़ी को पीछे खींचते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में बाघ की ताकत को देखकर सभी लोग हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को मोना पटेल नाम की एक ट्वीटर यूजर ने 15 जनवरी को शेयर किया था। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 15 हजार से अधिक व्यू और हजारों लाइक्स मिल चुके थें। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर जंगल में सफारी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघ अपने जबड़ों का इस्तेमाल कर टूरिस्ट गाड़ी को पीछे खींच रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बाघ और सफारी गाड़ी का ये वीडियो क्लिप 1 मिनट 30 सेकेंड का है, जिसे एक अन्य गाड़ी में बैठे हुए किसी टूरिस्ट ने कैद किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी के पिछले हिस्से में डेंट आ गया है। बाघ जिस गाड़ी को अपने दांतों और जबड़ों से पकड़ कर खींच रहा है, उसमें भी टूरिस्ट बैठे हुए हैं।

4 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ट्विटर पर मोना पटेल ने वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है कि यह वीडियो बेंगलुरु के नेशनल पार्क का है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि वीडियो किस तारीख का है। मोना पटेल को यह वीडियो उनके वॉट्सऐप पर मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक हॉर्सपावर एक टाइगर की पावर के बराबर है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी हरकतों की वजह से उसको टाइगर कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें