फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: शार्दुल-सुंदर ने पलटा मैच, एक के बाद एक तोड़े सदियों पुराने रिकॉर्ड

Sun, 17 Jan 2021 06:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 7
शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर - फोटो : Social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चल रहा चौथा और आखिरी टेस्ट मैच रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। हालांकि तीसरे दिन के खेल शुरू होने के कुछ समय तक मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम बढ़त बनाए हुए थी लेकिन उसके बाद अचानक से शार्दुल ठाकुर और डेब्यूटेंट वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने मिलकर हालात और जज्बात दोनों बदल दिए।
विज्ञापन

2 of 7
वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी - फोटो : ट्विटर @BCCI
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपने छह विकेट 186 रनों पर ही गंवा दिए थे और मेजबान टीम के स्कोर से 183 रन पीछे चल रही थी। इस वक्त तक ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी टीम इंडिया को 200 रनों के अंदर ही समेट देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अपना पहला टेस्ट खेल रहे वाशिंगटन सुंदर और तीन साल बाद दूसरा टेस्ट खेलने उतरे शार्दुल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 300 के पार ले गए। इस दौरान दोनों की जोड़ी ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड भी बना डाले।  
विज्ञापन

3 of 7
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@BCCI
दोनों ने अपना पहला अर्धशतक लगाया और सातवें विकेट के लिए मिलकर 123 रनों की साझेदारी की। यह गाबा के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस क्रम पर की गई सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इस मामले में दोनों ने कपिल देव और मनोज प्रभाकर के 1991 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तब इन दिग्गजों की जोड़ी ने 58 रन बनाए थे।

4 of 7
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter
इसके अलावा दोनों ही खिलाड़ियों ने निजी रिकार्ड्स भी बनाए। वाशिंगटन सुंदर (62) ने 110 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वे अब ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के फ्रैंक फोस्टर के नाम था जिन्होंने 1911 में तब 56 रन की पारी खेली थी।  
विज्ञापन

5 of 7
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@Rcbtweets
भारत के लिहाज से सुंदर का यह स्कोर डेब्यू मैच में सातवें क्रम पर बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में अभी राहुल द्रविड़ शीर्ष पर हैं जिन्होंने 1996 में इंग्लैंड के खिलाड़ 95 रन बनाए थे।  
विज्ञापन

6 of 7
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@ICC
यही नहीं वाशिंगटन सुंदर ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। वह अब डेब्यू मैच में तीन विकेट और 50 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे जबकि डेब्यू मैच की पहली पारी में यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले दत्तू फाडकर और हनुमा विहारी यह कारनामा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : Social Media
बात करें शार्दुल ठाकुर की तो उन्होंने इस मैच की पहली पारी में भारत की तरफ से सबसे अधिक 67 रन बनाए। वे अब ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से आठवें क्रम पर सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें