फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: भारत के इस गांव में नहीं जा सकता कोई विदेशी, कई सालों से लगा है बैन

Sat, 12 Mar 2022 05:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारत के इस गांव में नहीं जा सकता कोई विदेशी - फोटो : Pixabay
भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां देश और विदेश से लाखों लोग हर साल आते हैं। इन खूबसूरत जगहों में देवभूमि उत्तराखंड का नाम सबसे ऊपर है। उत्तराखंड में कई ऐसी जगहें हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती हैं। यहां की सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसा गांव है जहां पर विदेशियों के जाने पर रोक है। अगर किसी विदेशी ने यहां जाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सुरक्षाबल कार्रवाई करते हैं। आइए जानते हैं उत्तराखंड के इस अनोखे गांव के बारे में...

इस गांव में आने पर है बैन

उत्तराखंड के चकराता गांव में विदेशियों के आने पर बैन है। यहां पर कोई विदेशी नहीं जा सकता है। दरअसल इस गांव में भारतीय सेना की छावनी है। इसकी वजह से यहां पर सेना के जवानों की तैनाती रहती है। ब्रिटिश शासन के समय से ही यह गांव सेना की छावनी है। 
विज्ञापन

2 of 4
भारत के इस गांव में नहीं जा सकता कोई विदेशी - फोटो : Pixabay
जानिए कब से है बैन

आप बर्फीली पहाड़ियों पर जाना चाहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। देश की राजधानी दिल्ली से यह गांव सिर्फ 330 किमी की दूरी पर है। देहरादून के पास स्थित चकराता एक छोटा शहर है। 
विज्ञापन

3 of 4
भारत के इस गांव में नहीं जा सकता कोई विदेशी - फोटो : indian tourist places
ब्रिटिश शासन के समय से है इंफैन्ट्री बेस

उत्तराखंड के चकराता में ब्रिटिश शासन के समय से ही इंफैन्ट्री बेस मौजूद है। उत्तराखंड के सबसे कम एक्सप्लोर शहरों में चकराता गांव शामिल है। चकराता गांव शांत और अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। इसके साथ ही यह गांव प्रदूषण मुक्त है। 
विज्ञापन

4 of 4
भारत के इस गांव में नहीं जा सकता कोई विदेशी - फोटो : indian tourist places
जानिए कहां-कहां घूम सकते हैं

बेहद कम जनसंख्या वाले चकराता में आपको दो से चार होटल रहने के लिए मिलते हैं। इस गांव को जौंसार बावर के नाम से भी लोग जानते हैं। यहां जौनसारी जाति के लोग निवास करते हैं। यहां से टाइगर फॉल, देववन और चिरमिरी थोड़ी दूरी पर हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें