आजकल ट्रेंड बदलता जा रहा है। सोशल मीडिया के इस जमाने में कब, किसे और कैसे धोखा दे दे कुछ नहीं कहा सकता लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी सोशल मीडिया पर जोरशोर से चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : twitter
आज के समय में इधर प्यार हुआ और उधर ब्रेकअप की तैयारियां शुरू होने लगती हैं। जबकि प्यार करने से ज्यादा ब्रेक-अप करना मुश्किल होता है। हर कोई टूटे दिल को अलग-अलग तरीके से संभालता है। कुछ लोग तो आसानी से सामान्य जिंदगी में वापस आ जाते हैं लेकिन कुछ बदला लेकर ही मानते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : twitter
आज हम सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसी ही खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। इंडिया टाइम्स डॉट कॉम के मुताबिक, एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
4 of 6
- फोटो : twitter
दरअसल, ये मामला इंडोनेशिया का है। यहां बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की धोखेबाजी और अपना हाल बयां करने के लिए एक बिलबोर्ड किराए पर ले लिया और उस पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो के साथ एक संदेश भी लिख दिया। जिसका वीडियो अब ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : twitter
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कपल सार्वजनिक तौर पर बहस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक बिलबोर्ड भी दिखता है, जिसमें महिला का चेहरा छपा है और इसके साथ लिखा हुआ है- तुमने मेरा दिल तोड़ा, तुमने मुझे धोखा दिया, मैं तुमसे ब्रेक-अप करना चाहता हूं।
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे पब्लिक स्टंट मान रहे हैं। जबकि वायरल वीडियो में दिख रही लड़की वाकई परेशान नजर आ रही है। हालांकि, धोखेबाज पार्टनर से इस तरह से बदला लेना कई यूजर्स को अच्छा नहीं लगा।