चीन के लोग अपनी छरहरी काया के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जब आपको पता चलेगा कि वो खाते कितना हैं तो आपको एक दफा शायद विश्वास न हो। तस्वीर में जो लड़की दिख रही है वो एक बार में 1-2 नहीं बल्कि 4 किलो चावल खा जाती है। अपने इसी कारनामे की वजह से ये लड़की इंटरनेट पर फेमस हो गई है। मी जियुन नाम की ये लड़की एक कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेने गई हुई थी। और देखते ही देखते उसने 4 किलो चावल चट कर डाले।  आजकल ये सोशल मीडिया पर सेलीब्रिटी बन गई है। इंटरनेट पर उसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। आप बताइए क्या आपके पास है इतनी हिम्मत कि आप इतना चावल खा सकें।