फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गया वो शख्स, देखकर भागने लगे लोग

Sat, 25 Mar 2017 01:08 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मों में तो आपने मरे हुए इंसानों को दोबारा जिंदा होते देखा होगा लेकिन अगर सच में कोई इंसान मरने के बाद जिंदा हो जाए तो उसे देख आपके होश उड़ सकते हैं। हाल ही में चेन्नर्इ में एक ऐसी ही घटना हुई जिसके बारे में सुनकर हर कोर्इ दंग रह जाएगा। 
विज्ञापन

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गया वो शख्स, देखकर भागने लगे लोग

2 of 5
धारवाड़ के मनागुंडी गांव में एक युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान वह अचानक जिंदा हो उठा। ये देखकर उसके अंतिम संस्कार में मौजूद सभी लोग डरकर इधर उधर भागने लगे। इसके बाद उसके परिजन उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गया वो शख्स, देखकर भागने लगे लोग

3 of 5
17 वर्षीय कुमार मारेवाड को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसे तेज बुखार हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों का कहना था कि कुमार की हालात नाजुक है और अगर उसका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया जाता है तो उसके बचने की उम्मीद नहीं है। 

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गया वो शख्स, देखकर भागने लगे लोग

4 of 5
डॉक्टरों के मुताबिक उसके शरीर में संक्रमण फैल चुका था और इलाज चलाए जाने का फैसला उसके परिवार को ही करना है। काफी सोच विचार के बाद परिवार ने उसे घर ले जाने का फैसला किया। बाद में जब वो अपने घर लेकर पहुंचा तो उसने डिलना-डुलना बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गया वो शख्स, देखकर भागने लगे लोग

5 of 5
लोगों ने उसे मृत समझ लिया और उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं। अंतिम संस्कार की विधि के दौरान ही वो जिंदा हो गया। उसने अचानक ही अपनी आंखें खोल लीं और हाथ-पांव हिलाने लगा। साथ ही तेजी से सांस लेने लगा। इसके बाद उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें