फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, नकल की वो 11 तस्वीरें जो पूरे देश में बनी सुर्खियां

Sat, 25 Mar 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
1 of 11
छात्र-छात्राओं को नकल कराते परिजनों की ये तस्वीरें तो आपके जेहन में ताजा होंगी ही। बिहार स्कूल बोर्ड की परीक्षाओं में बच्चों को नकल कराने की इन्हीं तस्वीरों ने बिहार के साथ साथ देश की शिक्षा व्यवस्‍था पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। ऐसी ही तस्वीरें अब सामने आ रही हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान ऐसी ही 11 तस्वीरों से आज हम आपको कराते हैं रूबरू जिन्होंने पूरे देश में सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन

2 of 11
ये तस्वीर है उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सर्वोदय इंटर कालेज की, जहां नकल माफिया से सेटिंग कर परिजन खुलेआम अपने लाडलों को नकल करा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
ये नजारा है बिहार के एक स्कूल का जहां हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रों को इस अंदाज में नकल पहुंचा रहे हैं अभिभावक।

4 of 11
cheating in up - फोटो : cheating in up
ये तस्वीर भी बिहार के वैशाली जिले की है जहां बच्चों को नकल कराने के लिए परिजन सीढ़ी का जुगाड़ कर स्कूल की बाउंड्री वाल पर चढ़ गए।
विज्ञापन

5 of 11
ये तस्वीर है यूपी के मथुरा की, जहां चार दिन पहले सामूहिक नकल का ऐसा नजारा देखने को मिला। खास बात ये है कि नकल के मामले में छात्राएं भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अगर आप समझते हैं कि नकल का मामला सिर्फ हाईस्कूल इंटर तक ही सीमित है तो इस तस्वीर को देखकर अपना मुगालता दूर कर लीजिए। तस्वीर बिहार की ही है जहां बीए एग्जाम में छात्राएं नकल सामग्री बराबर में रखे इत्मीनान से कॉपी भर रही है।
विज्ञापन

7 of 11
नकल को लेकर सिर्फ यूपी बिहार ही बदनाम नहीं हैं, दूसरे राज्य भी इस मामले में उन्हें टक्कर दे रहे हैं। अब इस तस्वीर को ही ले लीजिए। हरियाणा के झज्जर जिले में कितने इत्मीनान से ये छात्रा गाइड पास में रखे परीक्षा दे रही है।

8 of 11
नजारा ये भी बिहार का ही है.... बाप रे बच्चों को नकल कराने के लिए क्या क्या कर जाते हैं परिजन।

9 of 11
अब इन जनाब को देखिए बच्चे को नकल करा रहे हैं लेकिन चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं है। मामला यूपी का ही है।

10 of 11
अब ये तस्वीर देखिए, क्या शानदार जुगाड़ निकाला है साहब ने। स्कूल की बिल्डिंग और बाउंड्री वाल में थोड़ा ज्यादा फासला है इसलिए दीवार पार नहीं कर सकते तो बच्चे को नकल कराने के लिए ये जुगाड़ लगा दिया।
विज्ञापन

11 of 11
इतनी तस्वीरें देखने के बाद आप सोच रहे होंगे कि नकल का ये खेल चलता कैसे है तो हम आपको ये भी बता देते हैं। तस्वीर में दिख रही ये कॉपी है आगरा जिले में नकल के मामले में पकड़े गए एक सेंटर की। जहां नकल कराने वाले हर छात्र का बही खाता लिखा हुआ है, किससे कितने रुपये तय हुए और क्या सुविधाएं दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें