फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: यहां भिखारियों को हर माह मिलती है 50 लाख की सैलरी!

Wed, 06 Jul 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जॉब - फोटो : youthkiawaz.com
क्या भीख मांगने के लिए भी वेकेंसी निकलती है? क्या सौतन की पिटाई के लिए भी लड़कियों की भरती की जाती है? इन अजीब नौकरियों के बारे में जानेंगे तो चौंक उठेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

इन अजीबोगरीब नौकरियों में मिलते हैं बहुत पैसे

2 of 8
- फोटो : thevoiceofnation.com
दुबई में भिखारी
क्या सड़क पर भीख मांगना भी कोई नौकरी हो सकती है? लेकिन यही सच है। हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार दुबई में प्रत्येक भिखारी की मासिक सैलेरी करीब 50 लाख रुपये है। लोग इस पर अचंभा करते हैं लेकिन कुछ भिखारी गैंग अपने भिखारियों को मोटा पैकेज देते हैं।
विज्ञापन

इन अजीबोगरीब नौकरियों में मिलते हैं बहुत पैसे

3 of 8
- फोटो : twitter
मिस्ट्रेस फाइटर
पति पत्नी के बीच कोई तीसरा आ गया तो उसे रास्ते से हटाने वालों की चीन में बहुत मांग है। ये लड़कियां और लड़के उस तीसरे शख्स को पति पत्नी की जिंदगी से बाहर करते हैं। इस काम को करने वाले फाइटर्स को प्रति माह करीब 10 लाख रुपये मिलते हैं।



 

इन अजीबोगरीब नौकरियों में मिलते हैं बहुत पैसे

4 of 8
- फोटो : fwi.co.uk
चूजे का जेंडर पता करना
क्या आपको पता है कि चूजो का जेंडर पता करने के लिए भी एक अलग नौकरी होती है। ये लोग पता करते है कि चूजा नर है या मादा। ब्रिटेन में इस तरह की नौकरी की बहुत मांग है। इसके लिए वार्षिक तौर पर करीब 40 लाख रुपये की सैलेरी मिलती है।
विज्ञापन

इन अजीबोगरीब नौकरियों में मिलते हैं बहुत पैसे

5 of 8
- फोटो : tothedeathmedia.com
बाहों में लेने वाला
आप किसी की बाहों में आना चाहते हैं लेकिन आपको कोई बाहों में लेना वाला आपके पास मौजूद नहीं है तो परेशान मत होइए। अब बाहों में लेने वालों के लिए भी एक अलग नौकरी है। इन्हें 'प्रोफेशनल हगर' बोलते हैं। न्यूयॉर्क में इस तरह की नौकरी काफी प्रचलित है। इसमें प्रति घंटे में 4 से 5 हजार रुपये मिलते हैं। 
विज्ञापन

इन अजीबोगरीब नौकरियों में मिलते हैं बहुत पैसे

6 of 8
- फोटो : thepeterboroughexaminer.com
बदबू सूंघने वाले
आपको बता दें कि बदबू सूंघना भी आज के दिन में एक तरह की नौकरी है। पर्यावरण बचाव में इसका बहुत योगदान है। जापान में करीब 2000 बदबू सूंघने वाले हैं।
 
विज्ञापन

इन अजीबोगरीब नौकरियों में मिलते हैं बहुत पैसे

7 of 8
- फोटो : johnwhye.com
सबवे पुशर
जापान के ज्यादातर सबवे में लोगों को कुछ अजीबोगरीब नौकरी का अवसर मिलता है। इसे 'सबवे पुशर' कहते हैं। व्यस्त समय में सबवे में जब लोगों की भीड़ जम जाती है तो ये लोगों को धक्का मार मारकर बाहर निकालते हैं।
विज्ञापन

इन अजीबोगरीब नौकरियों में मिलते हैं बहुत पैसे

8 of 8
- फोटो : viral4real.com
पालतू जानवरों का खाना चखने वाले
क्या आपने कभी अपने पालतू जानवर का खाना चखकर देखा है? आपको बता दें कि आजकल पालतू जानवारों का खाना चखने वाले भी उपलब्ध हैं। ये लोग आपको पालतू जानवरों के खाने की गुणवत्ता और स्वाद बताते हैं। इस तरह की नौकरी करने वाले को प्रत्येक दिन करीब 10 से 12 हजार रुपये मिलते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें