रात के तीसरे पहर को अशुभ माना जाता है। तीसरी घड़ी को दुनिया के अधिकतर धर्मों और संस्कृतियों में खतरनाक समय बताया गया है। रात के 12 बजे से 3 बजे के बीच के समय को तीसरा पहर कहा जाता है। माना जाता है कि तीन से चार बजे के बीच का समय मौत का टाइम होता है। लेकिन दिन के 3 बजे को शुभ माना जाता है, क्योंकि जीसस क्राइस्ट का निधन इसी समय हुआ था जबकि रात के 3 बजे को अशुभ कहा जाता है।
बताया जाता है कि इस समय इंसान बेहद कमजोर हो जाता है और शैतान की ताकत चरम पर पहुंच जाती है। इस समय लोगों को कुछ अजीब महसूस होता है जिसमे लोगों की आखों का अचानक खुल जाना, दिल की धड़कन का बढ़ना, हाथ-पैर ठंडे होना और तेजी पसीना आना शामिल है। इस समय को मौत का समय मानने के पीछे कई और कारण हैं।